विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आज दून पहुंचेंगे नितिन नवीन, साथ नहीं चलेगा कोई काफिला

Published: Thu, 28 May 2026 11:47 AM (IST)

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आगामी चुनाव की तैयारियों को धार देने के लिए गुरुवार को देहरादून पहुंचेंगे।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, देहरादून । उत्तराखंड में आगामी चुनाव की तैयारियों को धार देने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन तीन दिवसीय दौरे पर गुरुवार को देहरादून पहुंचेंगे।

वह 28 मई को शाम 4:35 बजे जौलीग्रांट पहुंचकर एयरपोर्ट से भाजपा प्रदेश कार्यालय तक बगैर किसी बड़े काफिले के आएंगे, 25 स्थानों पर उनका सादगीपूर्ण स्वागत किया जाएगा।

भाजपा प्रदेश मुख्यालय पहुंचने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष सबसे पहले कोर कमेटी की बैठक लेंगे। इसके बाद मंत्री समूह के साथ उनकी बैठक होगी। कोर कमेटी की बैठक में संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की जाएगी।

वहीं मंत्री समूह के साथ बैठक में प्रदेश सरकार के कामकाज, मंत्रियों के रिपोर्ट कार्ड, सर्वे रिपोर्ट व पिछली बार हाइरिस्क मानी गई विधानसभा सीटों पर भी चर्चा होगी।