विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

देहरादून में Love Jihad का नया मामला , घर के अंदर मृत मिली युवती, शादाब पर माही की हत्या का आरोप

By Jagran NewsEdited By: riya.pandey
Published: Tue, 13 Jun 2023 06:58 PM (IST)

देहरादून में लव जिहाद का एक और मामला सामने आया है। कावली रोड निवासी एक युवती का शव घर के ...और पढ़ें

देहरादून में लव जिहाद का मामला आया सामने। शादाब पर माही की हत्या का आरोप
देहरादून में लव जिहाद का मामला आया सामने। शादाब पर माही की हत्या का आरोप

देहरादून, जागरण टीम: देहरादून में लव जिहाद का एक और मामला सामने आया है। कावली रोड निवासी एक युवती का शव घर के अंदर से बरामद हुआ है। आरोप है कि शादाब नाम के लड़के ने उसकी हत्या कर उसी कमरे में फेंक दिया है। मामले की गंभीरता को देख पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम के बाद तुरंत संस्कार करवाने ले गई।

युवती की हत्या के वक्त घर पर मौजूद था शादाब

बताया जा रहा है माही नाम की लड़की शादाब के साथ काफी समय से जुड़ी हुई थी। 12 जून की रात को युवती का शव कमरे से बरामद हुआ। उस समय युवती के पिता छत पर सो रहे थे। यह भी बताया जा रहा है कि घटना के समय रात को शादाब व उसके साथ तीन-चार युवक वहां मौजूद थे। इस मामले में हंगामे के आसार हैं।