विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 30, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ग्राफिक एरा के हिल कैंपस में नौसेना के खिलाड़ी ले रहे प्रशिक्षण, पहलवान और स्क्वैश खिलाड़ी शामिल

By Raksha PanthriEdited By:
Published: Fri, 30 Jul 2021 02:03 PM (IST)

भीमताल स्थित ग्राफिक एरा के हिल कैंपस में देश के नामचीन पहलवान डेरा डाले हुए हैं। ये पहलवान भारतीय नौसेना ...और पढ़ें

ग्राफिक एरा के हिल कैंपस में नौसेना के खिलाड़ी ले रहे प्रशिक्षण।
ग्राफिक एरा के हिल कैंपस में नौसेना के खिलाड़ी ले रहे प्रशिक्षण।

जागरण संवाददाता, देहरादून। भीमताल स्थित ग्राफिक एरा के हिल कैंपस में देश के नामचीन पहलवान डेरा डाले हुए हैं। ये पहलवान भारतीय नौसेना की ओर से आयोजित प्रशिक्षण शिविर में हाई अल्टीट्यूड में कड़ी ट्रेनिंग कर रहे हैं। ग्राफिक एरा इन्हें सभी सुविधाएं उपलब्ध करवा रहा है। प्रशिक्षण शिविर में पहलवान व स्क्वैश खिलाड़ी शामिल हैं। इनमें ओलिंपियन कुलदीप सिंह, संदीप तोमर व एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक विजेता रवि दीक्षित शामिल हैं।

भारतीय नौसेना ने अपने खिलाडिय़ों को हाई अल्टीट्यूड में कुश्ती व स्क्वैश के लिए खास तौर पर तैयार करने के लिए भीमताल स्थित ग्राफिक एरा हिल कैंपस में प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया है। जहां नौसेना से जुड़े पहलवान कैंपस में कठिन अभ्यास के साथ अपने दांव-पेच आजमा रहे हैं। ग्राफिक एरा ने साईं संध्या हाल को रेसलिंग मैट लगाकर खासतौर पर तैयार किया है। परिसर में इंडोर व आउटडोर में ट्रेनिंग दी जा रही है। इस शिविर में कुश्ती और स्क्वैश के मुकाबलों के लिए नौसेना के खिलाड़ियों को तैयार किया जा रहा है।

शिविर में मुख्य प्रशिक्षक रियो ओलिंपिक और एशियन गेम्स फेम पहलवान कुलदीप सिंह, स्क्वैश कोच सतीश कुमार और कुश्ती कोच सोकेंद्र तोमर खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दे रहें हैं। छह सप्ताह तक चलने वाले शिविर में दोनों टीमों के करीब 50 खिलाडिय़ों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। भारतीय नौसेना के खेल कंट्रोल बोर्ड के सचिव कैप्टन विजय कुमार व संयुक्त सचिव कमांडर मृदुल साह की मौजूदगी में ट्रेनिंग चल रही है।

यह भी पढ़े- भारतीय टीम में पदार्पण से एक कदम दूर उत्तराखंड के युवा क्रिकेटर ईश्वरन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।