विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 28, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भारतीय टीम में पदार्पण से एक कदम दूर उत्तराखंड के युवा क्रिकेटर ईश्वरन

By Sunil NegiEdited By:
Published: Wed, 28 Jul 2021 04:51 PM (IST)

उत्तराखंड के युवा क्रिकेटर अभिमन्यु ईश्वरन भारतीय टीम में पदार्पण से अब महज एक कदम दूर हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल ...और पढ़ें

भारतीय टीम में पदार्पण से एक कदम दूर उत्तराखंड के युवा क्रिकेटर ईश्वरन।
भारतीय टीम में पदार्पण से एक कदम दूर उत्तराखंड के युवा क्रिकेटर ईश्वरन।

जागरण संवाददाता, देहरादून। उत्तराखंड के युवा क्रिकेटर अभिमन्यु ईश्वरन भारतीय टीम में पदार्पण से अब महज एक कदम दूर हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआइ) ने अभिमन्यु ईश्वरन को विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम में शामिल किया है। टीम में शामिल होने के बाद प्रशंसकों में उनके पदार्पण करने की उम्मीद बढ़ गई है।

बीसीसीआइ ने बीती सात मई को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा की थी। इसमें देहरादून के गुनियाल गांव निवासी अभिमन्यु ईश्वरन को बतौर स्टैंडबाय प्लेयर शामिल किया गया था। अभिमन्यु ईश्वरन घरेलू सत्र में बंगाल और इंडिया-ए टीम के लिए पारी की शुरुआत करते हैं। भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल के चोटिल होने के कारण बीसीसीआइ ने विगत सोमवार को अभिमन्यु ईश्वरन को स्टैंडबाय से निकाल टीम में शामिल कर लिया। ऐसे में अभिमन्यु के इस सीरीज में पदार्पण की उम्मीद को बल मिला है। टीम में शामिल होने के लिए प्रशंसक उन्हें लगातार बधाई दे रहे हैं।

------------------------------ 

सीआइएससीई बोर्ड में चमके यूनिसन वर्ल्‍ड स्कूल के छात्र

सीआइएससीई के बोर्ड परीक्षा परिणाम में यूनिसन वर्ल्‍ड स्कूल के छात्र-छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया है। स्कूल का परिणाम शत प्रतिशत रहा है। आइएससी में 99.75 अंक हासिल कर ह्यूमैनिटीज वर्ग की दिव्यांशी और चित्र शाह स्कूल में शीर्ष पर रहीं। वहीं रुत्वी जैन ने 99 फीसद अंक हासिल कर दूसरा स्थान हासिल किया। वाणिज्य वर्ग में तन्वी खंडेलवाल ने 96.25 और काव्या गुप्ता ने 96.5 फीसद अंक हासिल किए। विज्ञान वर्ग में यशवी टिकमीन ने 95.5 फीसद, अनन्या खेमका ने 93.25 फीसद और कैरोना कार्की ने 91 फीसद अंक हासिल किए हैं। आइसीएससी में स्नेहा लोहिया ने 98.8 फीसद अंक हासिल कर स्कूल में शीर्ष स्थान हासिल किया। वहीं शास्ता जैन ने 97.8, हिमानी टोडी ने 97.6 और आइजा अंसारी ने 97 फीसद अंक हासिल किए हैं।

यह भी पढ़ें:-उत्तराखंड में समूह ग के पदों पर आयुसीमा में एक वर्ष की छूट, पद विशेष के लिए एक ही बार मिलेगा लाभ

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।