विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड में मां के पर्व का उत्साह: शुभ मुहूर्त में घरों में घटस्थापना, मदिरों में माता के भक्तों की धूम

Published: Sun, 11 Oct 2026 11:55 AM (IST)

देहरादून में शारदीय नवरात्र के पहले दिन भक्तों ने मां शैलपुत्री की पूजा की। घरों में घटस्थापना और मंदिरों में आरती के साथ सुख-समृद्धि व आरोग्य की कामना की गई।

HighLights

  1. शारदीय नवरात्र का शुभारंभ, मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना

  2. घरों में शुभ मुहूर्त पर घटस्थापना, मंदिरों में आरती

  3. देहरादून के मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी

जागरण संवाददाता, देहरादून। शारदीय नवरात्र के पहले दिन मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की पूजा-अर्चना कर भक्तों ने सुख-समृद्धि व आरोग्य की कामना की। शुभ मुहूर्त में घरों में घटस्थापना कर माता की चौकी सजाई गई, वहीं मंदिरों में भी भक्तों ने मां की आरती कर आशीर्वाद लिया।

मंदिरों में माता के दर्शन और आरती के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। मां डाट काली मनोकामना सिद्धपीठ मंदिर में दर्शन के लिए सुबह से ही बड़ी संख्या में भक्त उमड़े। श्रद्धालु कतार में लगकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे। मंदिर में सुबह की आरती के बाद हवन किया। विभिन्न कीर्तन मंडलियों ने भजन प्रस्तुत किए।

मंदिर के महंत शुभम गोस्वामी ने बताया कि आस्था के प्रमुख केंद्र होने के कारण यहां पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं के साथ नए वाहन लेकर पूजा कराने वाले भी बड़ी संख्या में पहुंचे।

यह भी पढ़ें- Navratri 2026: इस बार 10 दिनों का होगा नवरात्र, 18 से 19 अक्टूबर तक अष्टमी; जानिए शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

इसके अलावा भवन श्री कालिका माता मंदिर अंसारी मार्ग, माता स्वर्गापुरी मंदिर निरंजनपुर, दुर्गा मंदिर सर्वे चौक, मां शाकुंभरी मंदिर झंडा बाजार, श्री पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर सहारनपुर चौक, सनातन धर्म मंदिर प्रेमनगर, श्याम सुंदर मंदिर पटेलनगर और दुर्गा मंदिर विद्या विहार समेत शहर के विभिन्न मंदिरों में भी विशेष पूजा-अर्चना हुई। घटस्थापना के साथ खुशहाली और समृद्धि के प्रतीक जौ बोए गए। माता के शृंगार के बाद शाम को सामूहिक आरती होगी।

Untitled-6 copy

ऋषिकेश में त्रिवेणी घाट पर स्नान 

ऋषिकेश: नवरात्र का आज रविवार से आरम्भ हो गया है। सुबह से त्रिवेणी घाट ऋषिकेश में देव डोली को स्नान के लिए लाया जा रहा है। देव डोली के दर्शन को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। गंगा स्नान को तड़के से ही श्रद्धालु विभिन्न गंगा घाटों में पहुंच रहे हैं।

Untitled-5 copy

पहले नवरात्र पर मां के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु

नैनीताल। शारदीय नवरात्र के पहले दिन शहर के नयना देवी मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। मां के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। मां के जयकारों से माहौल भक्तिमय नजर आया। मंदिर परिसर से बाहर तक कतारबद्ध स्थानीय लोगों के साथ ही पर्यटकों ने मंदिर में शीश नवाकर सुख-समृद्धि की कामना की।

रविवार को पहले नवरात्र के अवसर पर सुबह तड़के श्रद्धालुओं की आमद शुरू हो गयी थी। सुबह ब्रह्म मूहर्त में पंडित भगवती प्रसाद जोशी ने विधि विधान से पूजा अर्चना कर धार्मिक अनुष्ठान संपन्न करवाये। श्रद्धालुओं ने मां नयना देवी को चुनरी, पुष्प और प्रसाद अर्पित कर पूजा-अर्चना की।

यह भी पढ़ें- शारदीय नवरात्र के पहले दिन उत्तराखंड के मंदिरों में उमड़ी भीड़, बागेश्वर में सरयू में लगाई पावन डुबकी

कई भक्तों ने परिवार के साथ पहुंचकर मां का आशीर्वाद लिया तो कुछ श्रद्धालु मनोकामना पूर्ति की कामना लेकर दरबार में पहुंचे। मां के दर्शन और पूजा अर्चना को मंदिर परिसर से बाहर तक श्रद्धालुओं की कतार लगी रही।