विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कांग्रेस टिकट वितरण पर पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात का बड़ा बयान: पहले बोगियां तैयार हों, फिर टिकट

Published: Mon, 26 Oct 2026 05:54 PM (IST)

वरिष्ठ कांग्रेस नेता नवप्रभात ने पार्टी की चुनावी तैयारियों पर बयान दिया, जिससे विकासनगर में टिकट वितरण को लेकर सियासी ...और पढ़ें

संवाद सहयोगी जागरण, विकासनगर। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात ने सोमवार को इंटरनेट मीडिया पर जारी वीडियो में पार्टी की चुनावी तैयारियों पर अपनी बात रखी। इसके बाद विकासनगर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के संभावित टिकट को लेकर सियासी चर्चाएं तेज हो गईं।

पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात ने कहा कि उनकी चिंता है कि राहुल गांधी ने ट्रैक तय कर दिया है, जबकि प्रदेश के नेता पटरी बिछाने का काम कर रहे हैं। लेकिन “हमारी परंपरा उलटी चल रही है। हम पहले टिकट खरीद रहे हैं, जबकि अभी ट्रेन की बोगियां तैयार नहीं की गई हैं।”

उनके मुताबिक, पहले 153 ट्रेन की बोगियां तैयार करनी होंगी। टिकट तभी फायदेमंद होगा, जब यात्रियों को बैठाने के लिए बोगियां तैयार हों। पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात के बयान को कांग्रेस की आगामी चुनावी रणनीति और टिकट वितरण से जोड़कर देखा जा रहा है।

राजनीतिक गलियारों में इसके अलग-अलग मायने निकाले जा रहे हैं। माना जा रहा है कि उन्होंने चुनावी मैदान में उतरने से पहले संगठन मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर की तैयारियां पूरी करने पर जोर दिया है।

कुछ समय पूर्व भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामशरण को भी विकासनगर विधानसभा सीट से संभावित टिकट का दावेदार माना जा रहा है। ऐसे में नवप्रभात के बयान से क्षेत्र में कांग्रेस टिकट को लेकर चल रही चर्चाएं और तेज हो गई हैं और कहीं न कहीं कांग्रेस की खींचतान भी उजागर हो रही है।

यह भी पढ़ें- देहरादून में बिल्डर पंकज मित्तल ने दी जान, सुसाइड नोट में दूसरे बिल्डर का नाम लिखा

यह भी पढ़ें- देहरादून में कांग्रेस की न्याय यात्रा: कैंट और धर्मपुर विधानसभा में बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और महंगाई पर सरकार को घेरा