विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देहरादून में बिल्डर पंकज मित्तल ने दी जान, सुसाइड नोट में दूसरे बिल्डर का नाम लिखा

By Sobhan SinghEdited By: Rahul Chauhan
Published: Mon, 26 Oct 2026 05:25 PM (IST)

देहरादून की एटीएस कॉलोनी में बिल्डर पंकज मित्तल ने निर्माणाधीन भवन से कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को एक सुसाइड ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून। सहस्त्रधारा स्थित एटीएस कॉलोनी में सोमवार को एक बिल्डर ने निर्माणाधीन भवन की पांचवीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। घटना के बाद कॉलोनी में हड़कंप मच गया।

आत्महत्या से पहले बिल्डर द्वारा सुसाइड नोट लिखे जाने की बात सामने आई है। इसमें एक अन्य बिल्डर का नाम भी लिखा बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, बिल्डर पंकज मित्तल ने सुसाइड करने से पहले कॉलोनी में रहने वाले लोगों को हाथ से लिखा पत्र और टाइप किया हुआ मैसेज भेजा था। इसके बाद निर्माणाधीन भवन से कूदने की घटना हुई।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है। पैसों का लेनदेन का मामला सामने आ रहा है।

सुसाइड नोट में दूसरे बिल्डर का नाम सामने आने के बाद पुलिस इस पहलू को भी गंभीरता से जांच रही है। संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस मृतक की ओर से भेजे गए मैसेज और लिखे गए सुसाइड नोट की भी जांच कर रही है, ताकि घटना के कारणों का पता लगाया जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

यह भी पढ़ें- देहरादून में अवैध गैस रिफिलिंग पर छापा 104 सिलिंडर जब्त और दो गिरफ्तार

यह भी पढ़ें- देहरादून में घरेलू गैस के नए कनेक्शन बंद, उपभोक्ता परेशान