विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शूटिंग के दौरान नाना पाटेकर को भाया था उत्तराखंड का ये हिल स्टेशन, कर ली थी यहीं बसने की प्लानिंग

Published: Thu, 08 Oct 2026 08:06 AM (GMT+05:30)Updated: Thu, 08 Oct 2026 08:41 AM (GMT+05:30)

बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की आयु में गोवा में निधन हो गया। उन्होंने 2022 में उत्तराखंड में ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

हिमांशु जोशी, देहरादून। बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता नाना पाटेकर का गुरुार को निधन हो गया है। वह 75 वर्ष के थे। वह गोवा स्थित अपने घर में अचेत मिले थे। आनन-फानन उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर का उत्तराखंड से खास जुड़ाव रहा है। वर्ष 2022 में एक मराठी फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में उत्तराखंड पहुंचे नाना पाटेकर यहां की प्राकृतिक सुंदरता और पहाड़ों की शांत वादियों से खासे प्रभावित हुए थे। चमोली, रुद्रप्रयाग और देहरादून में फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्होंने उत्तराखंड की खूबसूरती को करीब से देखा।

उत्तराखंड में जमीन लेकर रहने की इच्छा 

चमोली की नीती घाटी, तपोवन और लाता क्षेत्र में उन्होंने करीब नौ दिन शूटिंग की। इस दौरान जोशीमठ और आसपास की पहाड़ी वादियों ने उन्हें इतना प्रभावित किया कि उन्होंने भविष्य में उत्तराखंड में जमीन लेकर रहने की इच्छा जताई थी। पहाड़ों की प्राकृतिक सुंदरता और यहां का शांत वातावरण उन्हें खूब पसंद आया।

यह भी पढ़ें- 71 की उम्र में केदारनाथ धाम पहुंचे थे नाना पाटेकर, पहाड़ों की खूबसूरती ने बनाया सफर यादगार

नाना पाटेकर ने तत्कालीन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात के दौरान भी उत्तराखंड के लोगों और यहां की प्राकृतिक सुंदरता की सराहना की थी। उन्होंने कहा था कि उत्तराखंड के लोग बहुत अच्छे हैं और प्रदेश का प्राकृतिक सौंदर्य फिल्म की शूटिंग के लिए बेहतरीन है। इसी दौरान उन्होंने उत्तराखंड में अपना घर बनाने की इच्छा भी जाहिर की थी।

Untitled-2 copy

पहाड़ी टोपी और कुर्ते में नजर आए थे नाना

देहरादून में फिल्म की शूटिंग के दौरान नाना पाटेकर आरोग्यधाम अस्पताल भी पहुंचे थे। यहां फिल्म के एक दृश्य की शूटिंग की गई। इस दौरान वह पहाड़ी टोपी और कुर्ता पहने नजर आए और अस्पताल में इलाज से जुड़ा दृश्य फिल्माया गया।

नाना पाटेकर के अस्पताल पहुंचने की खबर मिलते ही उनके प्रशंसकों की भीड़ जुट गई थी। अस्पताल के स्टाफ और प्रशंसकों ने उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं और ऑटोग्राफ भी लिए। शूटिंग के दौरान नाना का यह अंदाज लोगों के बीच खासा चर्चा में रहा।

उत्तराखंड प्रवास के दौरान नाना पाटेकर ने यहां के लोगों और प्राकृतिक सौंदर्य की जमकर सराहना की थी। पहाड़ों में बिताए ये दिन उनके उत्तराखंड से जुड़ाव की एक खास याद बन गए।