विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सीएम धामी का ड्रीम प्रोजेक्ट, नालेश्वर महादेव मंदिर कॉरिडोर बनेगा धार्मिक पर्यटन और वेडिंग डेस्टिनेशन का केंद्र

Published: Thu, 26 Nov 2026 01:45 PM (IST)

मुख्यमंत्री धामी ने नालेश्वर महादेव मंदिर कॉरिडोर परियोजना के पोस्टर का विमोचन किया, जिसका उद्देश्य इसे धार्मिक पर्यटन और वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करना है। 

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, जागरण, देहरादून। उत्तरकाशी के गाजना क्षेत्र में स्थित प्राचीन नालेश्वर महादेव मंदिर को धार्मिक पर्यटन के साथ ही वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने की तैयारी है।

इसके लिए प्रस्तावित नालेश्वर महादेव मंदिर कॉरिडोर परियोजना को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रोत्साहित करते हुए आर्थिक सहयोग का आश्वासन दिया है।

मुख्यमंत्री धामी ने मुख्य सेवक सदन में इस परियोजना के पोस्टर का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि मंदिर चारधाम यात्रा मार्ग का महत्वपूर्ण पड़ाव है। इसे वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने से प्रवासी उत्तराखंडियों को अपने गांव में विवाह समारोह आयोजित करने का अवसर मिलेगा।

इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। ग्राम पंचायत कमद में स्थित नालेश्वर महादेव सात गांवों के आराध्य देव हैं।

मंदिर समिति के अध्यक्ष द्वारिका प्रसाद सेमवाल के अनुसार, जनसहयोग से अब तक 40 लाख रुपये से अधिक की धनराशि जुटाई गई है। इससे मुख्य मंदिर का पुनर्निर्माण, विशाल मैदान का निर्माण और भूमि समतलीकरण कराया गया है। मंदिर का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है।

यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री धामी ने शारदा तट पर झनकईया मेले का किया शुभारंभ, बचपन से खुद का बताया मेले से जुड़ाव

यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री धामी ने बनबसा में दी 165 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, निर्धारित समय से हुए लेट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।