Move to Jagran APP

सांस्कृतिक शोभायात्रा के साथ मसूरी विंटरलाइन कॉर्निवाल का आगाज Dehradun News

विभिन्न राज्यों की लोकसंस्कृति की झांकियों के साथ निकली शोभायात्रा से मसूरी कॉर्निवाल का आगाज हुआ। कलाकारों ने लोक संस्कृति के माध्यम से लघु भारत के दर्शन करा लोगों का मन मोहा।

By BhanuEdited By: Published: Thu, 26 Dec 2019 12:45 PM (IST)Updated: Fri, 27 Dec 2019 07:10 AM (IST)
सांस्कृतिक शोभायात्रा के साथ मसूरी विंटरलाइन कॉर्निवाल का आगाज Dehradun News

मसूरी, जेएनएन। देश की विभिन्न राज्यों की लोकसंस्कृति की झांकियों के साथ निकली शोभायात्रा से मसूरी कॉर्निवाल का आगाज हुआ। लंढौर के सर्वे मैदान से मसूरी विधायक गणेश जोशी और जिलाधिकारी सी रविशंकर ने सांस्कृतिक शोभायात्रा को रवाना किया। शोभायात्रा में कलाकारों ने लोक संस्कृति के माध्यम से लघु भारत के दर्शन करा कर लोगों का मन मोह लिया। 

loksabha election banner

सांस्कृतिक शोभायात्रा सर्वे मैदान से लंढौर चौक, घंटाघर, अपर मालरोड, पिक्चर पैलेस, कुलड़ी बाजार, शहीद स्थल, मालरोड होते हुए गांधी चौक पहुंची। शोभायात्रा में हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर के सांस्कृतिक दलों ने अपनी लोकसंस्कृति को गीतों व नृत्यों के माध्यम से प्रस्तुत किया। 

शोभायात्रा में बीएसएफ की माउंटेन बाइकिंग टीम के अलावा पंजाब की गतका टीम ने मार्शल आर्ट की विभिन्न विधाओं का प्रदर्शन कर लोगों को रोमांचित कर दिया। उत्तराखंड सांस्कृतिक टीमों ने पिथौरागढ की छोलिया नृत्य, नंदादेवी राजजात, कुमाऊं का छबीला नृत्य, तथा जौनसार के तांदी नृत्य की प्रस्तुति कर पर्यटकों का मन जीत लिया। 

इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता,उपजिलाधिकारी वरूण चौधरी, पालिका अधिशासी अधिकारी पालिका,भाजपा मंडलाध्यक्ष मोहन पेटवाल, सभासद नंदलाल सोनकर, प्रताप पंवार, दर्शन रावत, जसबीर कौर, गीता कुमाईं, सरिता पंवार, जशोदा शर्मा,एमएल शाह, गोपाल राम बिनवाल आदि उपस्थित थे।

कड़ाके की ठंड में चार घंटे किया मुख्य अतिथियों का इंतजार 

सर्वे मैदान में दिन में भी पाला गिरने से सांस्कृतिक दलों के कलाकारों को साढ़े चार  चार घंटे तक ठिठुरना पड़ा। सांस्कृतिक दलों के कलाकार दिन में सर्वे मैदान पहुंच गए थे, लेकिन जिलाधिकारी व मसूरी विधायक के इंतजार में साढ़े चार घंटे तक इंतजार करना पड़ा। 

उत्तराखंडी व्यंजनों का लिया स्वाद 

माल रोड पर आयोजित उत्तराखंड फूड फेस्टिबल के लिए दर्जनों पंडाल बनाए गए हैं जहां पर पर्यटकों के लिए उत्तराखंडी व्यंजन परोसे जाएंगे। बड़ी संख्या में पर्यटकों ने इन व्यंजन का स्वाद लिया। 

पैराग्लाइडर बना आकर्षक का केंद्र 

क्रिसमस और विंटरलाइन कॉर्निवल के मौके पर दोपहर बाद मसूरी के आसमान में उड़ता पैराग्लाइडर कौतुहल का विषय रहा और आसमान में उड़ते पैराग्लाइडर की पर्यटकों ने खूब फोटो खींची।  

यातायात व्यवस्था सुधरने से मसूरी में बढ़ेगा पर्यटन

मसूरी में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाना बड़ी चुनौती है हम अगर यातायात व्यवस्था ढर्रे में ले आए तो निश्चित रूप से यहां पर्यटन बढ़ेगा। जिससे स्थानीय लोगों को भी फायदा होगा। यह बात मसूरी विंटरलाइन कॉर्निवाल के उद्घाटन के अवसर पर कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने कही।

लंढौर के सर्वे मैदान से शुरू हुई विंटरलाइन कॉनिवाल की सांस्कृतिक शोभायात्रा के गांधी चौक पहुंचने पर काबीना मंत्री ने कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए मसूरी को तिरूमाला की तर्ज पर एक मार्गीय(वन वे)यातायात से जोडऩे के प्रयास किए जाने चाहिए। इस कार्य के लिए सभी को दलगत राजनीति से उठकर काम करना होगा। 

उन्होंने कहा कि विंटर कॉर्निवाल जैसे आयोजन से पर्यटन को बढ़ावा मिलता है। समारोह को विधायक गणेश जोशी, पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष व जिलाधिकारी सी रविशंकर, एडीएम रामजी शरण शर्मा, पूर्व पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल, ओपी उनियाल, भाजपा मंडलाध्यक्ष मोहन पेटवाल, आइटीबीपी के डीआइजी अशोक कुमार आदि मौजूद थे। मंच संचालन भाजपा मण्डल महामंत्री कुशाल राणा ने किया।

यह भी पढ़ें: मिस उत्तराखंड अनन्या बिष्ट बोलीं, मिस इंडिया बनने का ख्वाब बाकी

जाम में फंसे उनियाल, जताई नाराजगी           

काबीना मंत्री सुबोध उनियाल किंक्रेग-लाइब्रेरी मार्ग पर लगभग 20 मिनट ट्रैफिक जाम में फंसे रहे। उन्होंने क्षेत्रीय विधायक व जिलाधिकारी से अपनी नाराजगी जताई।

यह भी पढ़ें: फाइटर शालू के किरदार में दिखेंगी पौड़ी की भावना बड़थ्वाल


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.