Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मिस उत्तराखंड अनन्या बिष्ट बोलीं, मिस इंडिया बनने का ख्वाब बाकी

    By BhanuEdited By:
    Updated: Thu, 26 Dec 2019 07:20 AM (IST)

    मिस उत्तराखंड बनी दून निवासी अनन्या बिष्ट अब पुणे में आयोजित होने वाले मिस इंडिया ऑडिशन के लिए काफी उत्साहित हैं। इसके लिए उन्होंने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं।

    Hero Image
    मिस उत्तराखंड अनन्या बिष्ट बोलीं, मिस इंडिया बनने का ख्वाब बाकी

    देहरादून, जेएनएन। हौसले बुलंद हों और मन में कुछ कर दिखाने की इच्छाशक्ति हो तो छोटे शहर की लड़कियां भी बड़ा मुकाम हासिल कर सकती हैं। यह कहना है हाल ही में मिस उत्तराखंड बनी दून निवासी अनन्या बिष्ट का। जो अब मिस उत्तराखंड का खिताब जीतने के बाद मिस इंडिया बनने का ख्वाब पूरा करने में जुटी हैं। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है वह मिस इंडिया के ऑडिशन में भाग लेंगी। राजपुर रोड स्थित होटल में पत्रकारों से वार्ता में उन्होंने बताया कि वह पुणे में आयोजित होने वाले मिस इंडिया ऑडिशन के लिए काफी उत्साहित हैं। इसके लिए उन्होंने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं।

    यह भी पढ़ें: फाइटर शालू के किरदार में दिखेंगी पौड़ी की भावना बड़थ्वाल

    मिस उत्तराखंड बनने का श्रेय मां को

    अनन्या बिष्ट ने कहा कि मिस उत्तराखंड बनने का पूरा श्रेय वह अपनी मां को देना चाहती हैं। जिन्होंने उन्हें प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। बता दें अनन्या ने बीते रविवार सिनमिट कम्युनिकेशंस की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में मिस उत्तराखंड 2019 का खिताब जीता। प्रेसवार्ता में उनके साथ पहली और दूसरी रनरअप रही विशाखा बियाल व राजेश्वरी पोखरियाल, आकांक्षा देवगन, अपूर्वा डोभाल समेत सुधीर वशिष्ठ, विवेक कृष्णा, दलीप सिंधी, आकांक्षा गुप्ता, राजीव मित्तल मौजूद रहे।

    यह भी पढ़ें: उत्तराखंड को मिला मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट का प्रथम पुरस्कार