विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सेकंड सैटरडे पर सुबह से पूरा मसूरी शहर जाम, लोग और सैलानी परेशान

Published: Sat, 09 May 2026 01:58 PM (IST)

मसूरी में सेकंड सैटरडे को सुबह से ही भीषण जाम लग गया, जिससे स्थानीय लोग और पर्यटक घंटों फंसे रहे।

मसूरी शहर जाम से परेशान। जागरण

मसूरी शहर जाम से परेशान। जागरण

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, मसूरी। सेकंड सैटरडे पर सुबह नौ बजे से पूरा मसूरी शहर जाम से परेशान रहा। किंगक्रेग से गांधी चौक होते हुए जीरो प्वाइंट तक चार किमी लंबे जाम में वाहन रेंगते हुए चलते रहे।

माल रोड पर लाइब्रेरी बैरियर से कार्निवल सिनेमा, मैसानिक बस स्टैंड से पिक्चर पैलेस , अपर मॉल रोड, घंटाघर तक, मल्लिंगार से चार दुकान तक वाहन रेंगते हुए चलते रहे।

शनिवार को छुट्टी के कारण मसूरी देहरादून और मसूरी धनोल्टी मार्ग पर यातायात का बहुत दबाव रहा। लाइब्रेरी बाजार में तो पैदल चलना भी दूभर हो गया। यातायात जाम के कारण शनिवार सुबह बच्चे देर से स्कूल पहुंचे और छुट्टी होने के बाद भी दो से तीन घंटे लेट घर पहुंच रहे हैं।

यह भी पढ़ें- देहरादून-मसूरी वीकेंड ट्रैफिक प्लान: जाम से निपटने को 5 सुपर जोन, 10 जोन और 18 सेक्टर बनाए गए

यह भी पढ़ें- मसूरी आने वाले सैलानी ध्यान दें! अब इन दो जगहों पर फास्टैग से कटेगी एंट्री फीस