देहरादून-मसूरी वीकेंड ट्रैफिक प्लान: जाम से निपटने को 5 सुपर जोन, 10 जोन और 18 सेक्टर बनाए गए
देहरादून और मसूरी में 9-10 मई के वीकेंड के लिए विशेष यातायात योजना लागू की गई है। इसमें जाम से ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, देहरादून। वीकेंड पर लगने वाले जाम को देखते हुए पहली बार आशारोड़ी से मसूरी तक पांच सुपर जोन, 10 जोन और 18 सेक्टर बनाए गए हैं।
नौ और 10 मई के दो दिन के वीकेंड के दौरान शहर में विशेष ट्रैफिक प्लान लागू रहेगा। पुलिस कार्यालय और सभी शाखाओं से पुलिस बल को यातायात ड्यूटी में लगाया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देश पर एसपी सिटी प्रमोद कुमार और एसपी यातायात लोकजीत सिंह ने यातायात प्लान तैयार किया है।
विभिन्न राज्यों और जनपदों से देहरादून शहर होते हुए मसूरी, ऋषिकेश व चकराता आदि स्थानों पर वीकेंड के दौरान पर्यटकों एवं स्थानीय नागरिकों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए ड्यूटी प्वाइंट तैयार किए गए हैं।
आशारोड़ी व डोईवाला से मसूरी तक आने व जाने वाले मार्ग को पांच सुपर जोन, 10 जोन और 18 सेक्टरों में विभाजित किया गया है, जिसमें कुल 180 अधिकारी व कर्मचारियों को तैनात किया गया है।
इस दौरान तीन अलग-अलग ड्रोन टीमों के माध्यम से मसूरी, देहरादून शहर एवं मसूरी मार्ग के सभी रूटों पर नजर रखी जाएगी।
प्रमुख चौराहों, बाजार क्षेत्रों, पर्यटन स्थलों एवं संवेदनशील मार्गों पर यातायात कर्मियों को विशेष रूप से नियुक्त किया गया है, ताकि जाम की स्थिति उत्पन्न न हो तथा आमजन को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
यह रहेगा रूट और डायवर्जन प्लान
एक्सप्रेसवे (डाटकाली) से मसूरी के लिए प्लान ए
- डाटकाली-आरटीओ चेकपोस्ट-ट्रांसपोर्ट नगर तिराहा-आइएसबीटी-शिमला बाईपास-सेंट ज्यूड चौक-कमला पैलेस-बल्लीवाला फ्लाई ओवर-बल्लूपुर-कैंट तिराहा-सप्लाई डिपो-जोहडी तिराहा-पुरकुल गांव तिराहा-कुठालगेट-मसूरी
प्लान बी
- ट्रांसपोर्ट नगर तिराहा-लक्ष्मी धर्मकांटा तिराहा-सेंट ज्यूड चौक-कमला पैलेस-बल्लूपुर चौक-कैंट चौक-सर्किट हाउस तिराहा-बीजापुर गांव-किमाड़ी से हाथीपांव होते हुए मसूरी जा सकेंगे।
- एक्सप्रेसवे (डाटकाली से चकराता) के लिए-डाटकाली-आरटीओ चेकपोस्ट-ट्रांसपोर्ट नगर तिराहा-जीएमएस रोड होते हुए सेंट ज्यूड चौक-नया गांव-सिंघनी वाला से न्यू देहरादून पावंटा फ्लाई ओवर-लांघा रोड से-चकराता।
वापसी का रूट प्लान
- मसूरी से हिमाचल जाने वाले वाहनों के लिए: कुठालगेट-पुराना राजपुर रोड-साईं मंदिर-डायवर्जन-जोहड़ी गांव कट से सीएसडी तिराहा-कैंट तिराहा-बल्लुपुर-अपने गंतव्य स्थान तक।
- मसूरी से आशारोड़ी जाने वाले वाहनों के लिए: कुठालगेट-पुराना राजपुर रोड-साईं मंदिर-डायवर्जन-दिलाराम-ईसी रोड-फव्वारा चौक-रिस्पना पुल-आइएसबीटी-आशारोड़ी
- मसूरी से ऋषिकेश मार्ग: कुठालगेट-पुराना राजपुर रोड-साईं मंदिर-किरशाली चौक-कालागांव-मालदेवता-थानों रोड-भानियावाला तिराहा-ऋषिकेश
ऋषिकेश-हरिद्वार से मसूरी जाने वाले वाहन
- ऋषिकेश-एयरपोर्ट तिराहा-एसडीआरएफ तिराहा-थानो रोड-महाराणा प्रताप तिराहा-छह नंबर पुलिया-लाडपुर तिराहा-सहस्त्रधारा क्रासिंग-आइटी पार्क-किरशाली चौक-साईं मंदिर तिराहा-डायवर्जन-कुठालगेट-मसूरी
- डोईवाला-मोहकमपुर फ्लाईओवर-कैलाश अस्पताल से यू टर्न होते हुए जोगीवाला-छह नंबर पुलिया-लाडपुर तिराहा-सहस्त्रधारा क्रासिंग-आइटी पार्क-किरशाली चौक-साईं मंदिर तिराहा-डायवर्जन-कोठालगेट-मसूरी।
वापसी के लिए रूट
- ऋषिकेश के लिए: मसूरी-कोठालगेट-ओल्ड राजपुर रोड-साईं मंदिर तिराहा-किरशाली चौक-सहस्त्रधारा रोड-माल देवता तिराहा-महाराणा प्रताप तिराहा-थानो रोड तिराहा-ऋषिकेश
- हरिद्वार के लिए: मसूरी-कोठालगेट-ओल्ड राजपुर रोड-साईं मंदिर तिराहा-किरशाली चौक-सहस्त्रधारा रोड-माल देवता तिराहा-महाराणा प्रताप तिराहा-थानो रोड तिराहा-भानियवाला-हरिद्वार।
देहरादून शहर में यातायात का दबाव होने पर डायवर्जन प्लान
- पेसिफिक माल: मसूरी डायर्वजन से दिलाराम जाने वाले ट्रैफिक को इंद्रभाबा मार्ग से कैनाल रोड से ग्रेट वैल्यू तिराहा होते हुए भेजा जाएगा।
- सेन्ट्रियो माल: एनेक्सी तिराहा से दिलाराम जाने वाले ट्रैफिक को एनेक्सी तिराहा से सीएसडी तिराहा से बिंदाल होते हुए भेजा जाएगा।
- सहस्त्रधारा: सहस्त्रधारा मार्केट से बैरियर लगाकर वाहनों को मालदेवता रोड की ओर भेजा जाएगा।
- गुच्चुपानी: गुच्चुपानी तिराहा पर बैरियर लगाकर वाहनों को सप्लाई चौक की ओर भेजा जाएगा।
मसूरी क्षेत्र के लिए ट्रैफिक प्लान
प्लान-ए
- मसूरी की तरफ आने वाले यातायात को किंगक्रेग से लाइब्रेरी और पिक्चर पैलेस की ओर सामान्य रूप से संचालित किया जाएगा।
- मसूरी क्षेत्र में संपूर्ण उपलब्ध पार्किंग क्षमता का 90 प्रतिशत उपयोग होने पर प्लान बी को लागू किया जाएगा।
प्लान-बी
- पर्यटकों के वाहनों को किंगक्रेग पार्किंग में खड़ा कराया जाएगा, जहां से पर्यटकों को लोकल टैक्सी से गंतव्य की ओर भेजा जाएगा।
- किंगक्रेग पार्किग फुल होने की दशा में प्लान सी को लागू किया जाएगा।
प्लान-सी
- गज्जी बैंड से से हाथीपांव रोड होते हुए जीरो प्वांइट की ओर डायर्वट किया जाएगा। मार्ग पर ही निर्धारित पार्किंग स्थलों में वाहनों को पार्क कराया जाएगा।
ऋषिकेश क्षेत्र पार्किंग स्थल
- ट्रांजिट कैंप, भरत इंटर कालेज, आइडीपीएल पोस्ट आफिस के पास, कालीकमली आश्रम और निर्मल धर्मशाला
विकासनगर क्षेत्र पार्किंग स्थल
- मेला ग्राउंड बाडवाला, हरबर्टपुर बस स्टैंड, कटापत्थर, विकासनगर बाजार, ब्रकुलीन मार्स ला स्कूल, नया गांव पुलिस चौकी से 30 मीटर आगे, नया गांव पुलिस चौकी से 100 मीटर आगे
मसूरी क्षेत्र पार्किंग स्थल
- पिक्चर पैलेस, लंढौर रोड, कैंपटी टैक्सी स्टैंड, टाउन हाल के नीचे, किंगक्रेग, मसूरी स्थित समस्त होटल, कंपनी गार्डन रोड, मैसानिक लाज बस अड्डा व पिक्चर पैलेस टैक्सी स्टैंड, विकास होटल पार्किंग कुलड़ी, गज्जी बैंड में सड़क किनारे
देहरादून क्षेत्र पार्किंग स्थल
- रेंजर्स ग्राउंड, नियर बुद्धा चौक, परेड ग्राउंड, नियर तिब्बती मार्केट, पुराना रोडवेज बस अड्डा नियर तहसील चौक, काबुल हाउस नियर सर्वे चौक, कनक चौक मल्टीलेवल पार्किंग, एमडीडीए पार्किंग नियर घंटाघर, राजीव गांधी कांपलेक्स निकट तहसील चौक और जनपथ कांप्लेक्स नियर बिन्दाल पुल चकराता रोड
यह भी पढ़ें- मसूरी आने वाले सैलानी ध्यान दें! अब इन दो जगहों पर फास्टैग से कटेगी एंट्री फीस
