मसूरी में जाम के बीच मामूली टक्कर के बाद कार चालक ने स्कूटी सवार को पीटा
मसूरी के लाइब्रेरी बाजार में एक स्कूटी और कार की हल्की टक्कर के बाद कार चालक ने स्कूटी सवार को ...और पढ़ें
-1791049807242_m.webp)
जागरण संवाददाता, मसूरी। शहर के लाइब्रेरी बाजार स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर के ठीक सामने एक स्कूटी और कार की हल्की टक्कर हो गई। तैश में आए कार चालक ने स्कूटी सवार को सड़क पर लिटाकर खूब धुन दिया और सभी लोग तमाशा देखते रहे या वीडियो बनाते रहे।
घटना शनिवार शाम की है। वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद चर्चा में आग गया है। बता दें कि मसूरी में पर्यटकों की भारी भीड़ होने पर इस तरह की घटनाएं आम हो चली हैं। आए दिन इस तरह के वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होते हुए दिखाई देते हैं।
मसूरी में जिस जगह पर यह मारपीट हुई उस घटनास्थल से मात्र कुछ कदमों की दूरी पर ही पुलिस चौकी है। इस मामले में भी तक पुलिस को किसी भी पक्ष की तरफ से कोई शिकायत नहीं दी गई है।
उल्लेखनीय है कि दो अक्टूबर की छुट्टी के साथ ही शनिवार और रविवार की छुट्टी के चलते लांग वीकेंड के कारण शुक्रवार से ही बड़ी संख्या में पर्यटकों का मसूरी आना शुरू हो गया था।
इससे शुक्रवार और शनिवार को भीषण जाम की स्थिति बनी रही। पूरा शहर जाम से बेहाल रहा। इसी बीच यह मारपीट की घटना भी घट गई।
यह भी पढ़ें- "महा वीकेंड" पर तीन दिन की छुट्टियां और मसूरी पैक, सैलानियों की भारी भीड़
