मसूरी में स्कूल की भूमि पर बनी मजार क्षतिग्रस्त करने का वीडियो वायरल, घटना के बाद आरोपित मौके से फरार
मसूरी के टिहरी बाईपास पर स्थित बाबा बुल्लेशाह की मजार को क्षतिग्रस्त करने का वीडियो वायरल हुआ है। यह मजार ...और पढ़ें

मसूरी में बनी मजार को क्षतिग्रस्त करने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर हो रहा वायरल।
HighLights
मसूरी में बाबा बुल्लेशाह की मजार क्षतिग्रस्त हुई।
मजार को लेकर पहले से ही विवाद चल रहा था।
समिति ने पुलिस-प्रशासन की लापरवाही पर सवाल उठाए।
संवाद सहयोगी, जागरण, मसूरी। मसूरी के टिहरी बाईपास मार्ग पर बालाहिसार के जंगल में स्थित बाबा बुल्लेशाह के नाम पर बनी मजार को क्षतिग्रस्त करने का वीडियो शनिवार शाम इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हुआ।
इस वीडियो में क्षतिग्रस्त मजार नजर आ रही है। घटना के बाद आरोपित मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि यह मजार वाइनबर्ग एलन स्कूल की भूमि पर बनी थी।
इस मजार को लेकर पिछले कई महीनों से विवाद चल रहा था, 16 जनवरी को बजरंग दल द्वारा मजार परिसर में प्रदर्शन किया गया था। संगठन की ओर से चेतावनी दी गई थी कि यदि एक सप्ताह के भीतर मजार नहीं हटाई गई तो वे स्वयं इसे हटाएंगे।
बाबा बुल्लेशाह मजार समिति के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने इस घटना को मसूरी के माहौल को बिगाड़ने की साजिश बताया। कहा कि मजार को नुकसान पहुंचाया जाना पुलिस और प्रशासन की लापरवाही का नतीजा है।
उनका दावा है कि पहले भी असामाजिक तत्वों ने मजार तोड़ने की धमकी दी थी, जिसकी लिखित शिकायत और संदेश पुलिस व एसडीएम को भेजी गई थी।
समिति का कहना है कि कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। कोतवाली प्रभारी दवेंद्र चौहान ने बताया कि अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। वहीं उपजिलाधिकारी से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे बातचीत नहीं हो सकी।
कौन थे बाबा बुल्लेशाह
यह दावा है कि पाकिस्तान के कसूर शहर के रहने वाले सूफी कवि बाबा बुल्लेशाह 17वीं-18वीं शताब्दी के प्रसिद्ध सूफी कवि थे। उनके गुरु शाह इनायत कादिरी थे।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: जांच में सामने आया चौंकाने वाला मामला, सरकारी भूमि पर सैय्यद भूरे शाह और कालू सैय्यद की कई मजारें
यह भी पढ़ें- मसूरी में स्कूल कैंपस की मजार पर बजरंग दल का हंगामा, हनुमान मंदिर के लिए मांगी जमीन
