विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मसूरी में छुट्टियों का आनंद: दिन में सामान्य, शाम को बाजारों में पर्यटकों की रौनक

Published: Sun, 18 Oct 2026 10:42 PM (IST)

मसूरी में चार दिवसीय अवकाश के दौरान पर्यटकों की भीड़ उमड़ी, जिन्होंने सुहावने मौसम का आनंद लिया। दिन में यातायात ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण कार्यालय, मसूरी। चार दिनों की छुट्टियों का मसूरी व समीपवर्ती पर्यटक स्थलों पर पहुंचे पर्यटक यहां के खुशगवार मौसम और सुबह शाम की हल्की ठंड का बखूबी आनंद ले रहे हैं। रविवार को भी पर्यटकों की आमद जारी रही लेकिन जो पर्यटक यहां पहले आये थे उनका अपने शहरों की ओर लौटना भी जारी रहा।

WhatsApp Image 2026-10-18 at 8.02.04 PM

रविवार को सुबह से लेकर दिन ढलने तक मसूरी का यातायात सामान्य ही रहा और जाम जैसी स्थिति ज्यादा नहीं रही, लेकिन दिन ढलते ही अचानक किंक्रेग-गांधी चौक- कैम्पटी रोड़ पर जाम लगना शुरू हो गया।

कुलड़ी बाजार व लाइब्रेरी बाजार में शाम को अचानक पर्यटक उमड़े और मालरोड़ भी पर्यटकों से गुलजार हो गयी। मध्य रात्रि तक पर्यटक बाजारों व मालरोड़ पर घूमते रहे। दिन भर कैम्पटी फॉल, भट्टा फॉल, गनहिल, लाल टिब्बा, चार दुकान, जॉर्ज एवरेस्ट, अटल उद्यान, धनोल्टी, सुरकण्डा देवी मंदिर, बुराशंखण्डा पर्यटकों से गुलजार रहे।

होटल व्यवसायी रविवार को जिस प्रकार से मसूरी पर्यटकों से पूरी तरह फुल होने की उम्मीद कर रहे थे, ऐसा नहीं हुआ। हालांकि पर्यटकों की आमद जारी है।

मसूरी होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने बताया कि रविवार शाम तक होटलों में औसतन आक्युपेंशी 60 से 70 प्रतिशत ही रही है, स्टार होटलों में आक्युपेंशी इससे बेहतर रही। पुलिस के यातायात प्लान से लोगों को ज्यादा देर तक जाम में नहीं फंसना पड़ा।

यह भी पढ़ें- मसूरी से नैनीताल तक फिल्म निर्माताओं की पहली पसंद बन रहा उत्तराखंड, सात दिन में मिलता है शूटिंग का क्लियरेंस

यह भी पढ़ें- दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर हादसा: आगरा से मसूरी जा रहे थार सवार तीन युवकों की मौत, दो घायल