विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मसूरी में देर रात हंगामा: पुलिस ने चार महिलाओं और युवतियों को हिरासत में लिया, पुलिस एक्ट में चालान

Published: Fri, 09 Oct 2026 09:15 PM (GMT+05:30)

मसूरी में गुरुवार देर रात पुलिस ने हुड़दंग मचाने वाली चार महिलाओं और युवतियों को हिरासत में लिया। कुलड़ी क्षेत्र ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. मसूरी में देर रात चार महिलाओं को हिरासत में लिया गया।

  2. कुलड़ी क्षेत्र में युवतियों के झगड़े में माताएं भी शामिल हुईं।

  3. पुलिस ने सभी का पुलिस एक्ट की धारा 81 में चालान किया।

जागरण कार्यालय, मसूरी। शहर में गुरूवार देर रात हुड़दंग मचाने पर पुलिस ने दो महिलाओं व दो युवतियों को हिरासत में लेकर पुलिस एक्ट में चालान किया। गुरूवार मध्यरात्रि कुलड़ी के शहीद भगत सिंह चौक से नगर पालिका जाने वाले मार्ग पर दो युवतियाें का आपस में किसी बात पर झगड़ा हो गया।

थोड़ी देर में उन दोनों युवतियों की मांताएं भी वहां पहुंची और उनको समझाने के बजाए वह भी झगड़े में शामिल हो गयी। झगड़ा करने की सूचना मिलने पर समीप के कुलड़ी पुलिस चौकी से चौकी प्रभारी तथा महिला एसआई दोनों पक्षों की युवतियों व महिलाओं को पुलिस चौकी ले आई और दोनों पक्षों की महिलाओं व युवतियों का पुलिस एक्ट की धारा 81 में चालान किया गया है।

हुड़दंग कर रही महिलाओं में खरोला निवास की राधिका पत्नी दिनेश व दीपांजलि पुत्री दिनेश तथा जाफर हॉल निवासी दुर्गा पत्नी प्रवीण तथा पूजा पुत्री प्रवीण शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- वीकेंड पर मसूरी में उमड़े पर्यटकों के हुजूम से शहर में पसरा कचरा, चरमराई कूड़ा निस्तारण व्यवस्था

यह भी पढ़ें- मसूरी में जाम के बीच मामूली टक्कर के बाद कार चालक ने स्कूटी सवार को पीटा