विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देहरादून में मुस्लिम युवकों ने सब्जी बेचने वाली महिला को पीटा, क्षेत्र में तनाव; पुलिस बल तैनात

Published: Thu, 05 Mar 2026 08:28 AM (IST)

देहरादून के लक्ष्मण चौक पर एक सब्जी विक्रेता महिला को मुस्लिम युवकों ने पीटा, जिससे इलाके में तनाव बढ़ गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून। कोतवाली नगर क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मण चौक में कुछ मुस्लिम युवकों ने सब्जी बेचमे वाली महिला को पीट दिया। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव पैदा हो गया। इस मामले में अज्ञात आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा डेज कर लिया है।

लक्ष्मी देवी सोनकर ने बताया कि वह अपनी दुकान पर बैठी थीं, तभी एक 16-17 वर्षीय युवक फल खरीदकर ले गया। कुछ देर बाद वह दोबारा लौटा और गाली-गलौज करने लगा। आरोप है कि युवक ने फल फेंकते हुए उन पर हमला किया, थप्पड़ मारे और जान से मारने की धमकी दी। विरोध करने पर सड़क की ओर धक्का देकर मौके से फरार हो गया।

आरोपी पहले भी उनकी माता के साथ मारपीट कर चुका है, लेकिन उस समय कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई थी। शिकाटनके आधार पर सलीम निवासी शिव नगर कॉलोनी, कांवली रोड के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना के बाद क्षेत्र में माहौल काफी गर्म हो गया, जिसके चलते पुलिस बल तैनात करना पड़ा।

यह भी पढ़ें- आईटीबीपी राशन गबन मामला: सीबीआई अदालत से मिली राहत, पूर्व कमांडेंट अशोक कुमार गुप्ता को जमानत

यह भी पढ़ें- दो साल से मासूम संग दुष्कर्म और कुकर्म कर रहा था नाना, कोर्ट ने किया बरी; पुलिस पर उठे सवाल