विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 23, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वन टाइम यूज प्लास्टिक के खिलाफ नगर निगम ने चलाया अभियान Dehradun News

By BhanuEdited By:
Published: Mon, 23 Sep 2019 01:25 PM (GMT+05:30)

तीर्थ नगरी क्षेत्र में वन टाइम यूज प्लास्टिक मुक्ति के लिए जागरूकता अभियान का शुभारंभ नगर निगम की महापौर अनीता ...और पढ़ें

वन टाइम यूज प्लास्टिक के खिलाफ नगर निगम ने चलाया अभियान Dehradun News
वन टाइम यूज प्लास्टिक के खिलाफ नगर निगम ने चलाया अभियान Dehradun News

ऋषिकेश, जेएनएन। तीर्थ नगरी क्षेत्र में वन टाइम यूज प्लास्टिक मुक्ति के लिए जागरूकता अभियान का शुभारंभ नगर निगम की महापौर अनीता ममगाईं ने किया। इस दौरान बाजार से पॉलीथिन भी एकत्र की गई।  

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वन टाइम यूज प्लास्टिक मुक्ति आह्वान के तहत नगर निगम क्षेत्र में भी प्लास्टिक पॉलीथिन के खिलाफ जागरूकता अभियान शुरू कर दिया। त्रिवेणी घाट गंगा तट से नगर निगम की महापौर अनीता ममगाई ने अभियान का शुभारंभ किया। 

उन्होंने कहा कि प्लास्टिक और पॉलिथीन के दुष्प्रभाव को समझते हुए प्रत्येक नागरिक को स्वयं ही इनका प्रयोग बंद कर देना चाहिए। अध्ययन के मुताबिक पॉलिथीन और प्लास्टिक के कारण हमारा पर्यावरण संतुलन बिगड़ रहा है। नगर निगम अपने स्तर पर अभियान और कार्यवाही करेगा। 

यह भी पढ़ें: पॉलीथिन के खिलाफ बैठक में आधे पार्षद नदारद Dehradun News

इस अवसर पर नगर निगम के सभी सफाई निरीक्षकों और सफाई नायकों ने पॉलिथीन और प्लास्टिक मुक्त अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया। वहीं, महापौर ने बाजार में भ्रमण कर दुकानों से पॉलिथीन भी एकत्र की। 

यह भी पढ़ें: महापौर का दावा, दून को सबसे पहले प्लास्टिक मुक्त बनाएंगे Dehradun News