Move to Jagran APP

मुंबई से दून आने वाली फ्लाइट लगातार तीसरे दिन भी रद, कुल 482 यात्रियों ने किया आवागमन

दो माह बाद घरेलू उड़ानें शुरू तो हुई लेकिन अभी तक यात्रियों की संख्या में बढ़ोत्तरी नहीं हुई हैं। मुंबई से दून आने वाली इंडिगो की फ्लाइट सोमवार को लगातार तीसरे दिन भी रद हो गई।

By Edited By: Published: Tue, 02 Jun 2020 03:01 AM (IST)Updated: Tue, 02 Jun 2020 02:24 PM (IST)
मुंबई से दून आने वाली फ्लाइट लगातार तीसरे दिन भी रद, कुल 482 यात्रियों ने किया आवागमन
मुंबई से दून आने वाली फ्लाइट लगातार तीसरे दिन भी रद, कुल 482 यात्रियों ने किया आवागमन

ऋषिकेश, जेएनएन। लॉकडाउन के चलते दो माह बाद घरेलू उड़ानें शुरू तो हुई, लेकिन अभी तक यात्रियों की संख्या में बढ़ोत्तरी नहीं हुई हैं। मुंबई से दून आने वाली इंडिगो की फ्लाइट सोमवार को लगातार तीसरे दिन भी रद हो गई। जबकि दिल्ली, पंतनगर और दून के बीच दस हवाई उड़ानें संचालित हुई, जिनमें कुल 482 यात्रियों ने आवागमन किया।

loksabha election banner

लॉकडाउन के चलते 25 मार्च को घरेलू उड़ानें बंद कर दी गई थी। ठीक दो माह बाद 25 मई को देश भर में घरेलू उड़ानें शुरू हुई। घरेलू उड़ानें खोलने के साथ ही यात्रा करने वाले यात्रियों को सात दिन संस्थागत पेड क्वारंटाइन और सात दिन होम क्वारंटाइन में रखने का निर्णय भी लिया गया। सात दिन के संस्थागत पेड क्वारंटाइन की व्यवस्था के कारण हवाई यात्रियों की संख्या में पहले दिन से ही कमी नजर आ रही है। कई यात्रियों ने पेड क्वारंटाइन व्यवस्था का विरोध भी किया। मगर, लेकिन अभी तक यह व्यवस्था बरकरार है। 

सोमवार को जौलीग्रांट पर छह हवाई सेवाओं का शेड्यूल तय था। मगर, मंबई-दून के बीच इंडिगो की उड़ान सोमवार को भी रद हो गई। इंडिगो की यह फ्लाइट बुधवार और शुक्रवार को छोड़कर सप्ताह में पांच दिन संचालित होती है। मगर, इस सप्ताह शनिवार व रविवार के बाद सोमवार को भी यह फ्लाइट रद हो गई। सोमवार को दिल्ली से चार फ्लाइटें दून पहुंची और एक फ्लाइट दून-पंतनगर के बीच संचालित हुई। जौलीग्रांट एयरपोर्ट के मैनेजर सुमित सक्सेना ने बताया कि सोमवार को एयरपोर्ट पर संचालित हुई दस उड़ानों में कुल 482 यात्रियों ने आवागमन किया। जिनमें 209 यात्री यहां पहुंचे और 273 यात्री यहां से रवाना हुए।
फ्लाइट, यात्री आए, यात्री गए 
दिल्ली-दून,  26,     28 
दून-पंतनगर, 03,    06 
दिल्ली-दून,   26,   103 
दिल्ली-दून,  113,  117 
दिल्ली-दून,   41,   19 
मंगलवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उड़ानों का शेड्यूल दून से जाने वाली उड़ानें 
दून से पंतनगर- सुबह 08.00 बजे 
दून से दिल्ली- सुबह 08.35 बजे 
दून से दिल्ली- सुबह 11.00 बजे 
दून से दिल्ली- दिन में 11.45 बजे 
दून से मुंबई- दोपहर 13.05 बजे 
दून से दिल्ली- दोपहर 14.30 बजे 
दून से दिल्ली- सायं 19.25 बजे
दून एयरपोर्ट पर आने वाली उड़ानें दिल्ली से 
दून- सुबह 07.20 बजे 
दिल्ली से दून- सुबह 08.05 बजे 
पंतनगर से दून- सुबह 10.20 बजे 
दिल्ली से दून- सुबह 10.45 बजे 
मुंबई से दून- दोपहर 12.25 बजे 
दिल्ली से दून- दोपहर 13.50 बजे
दिल्ली से दून- दोपहर 18.45 बजे

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.