विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देहरादून के मोतीचूर फ्लाईओवर पर फिर हुए दो बड़े हादसे, आपस में टकराए वाहन 

Published: Fri, 20 Mar 2026 05:50 AM (IST)

देहरादून के मोतीचूर फ्लाईओवर पर गुरुवार रात दो अलग-अलग सड़क हादसे हुए। एक में डंपर ने कार को टक्कर मारी, ...और पढ़ें

हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन। जागरण

हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन। जागरण

HighLights

  1. मोतीचूर फ्लाईओवर पर दो अलग-अलग हादसे हुए।

  2. डंपर ने कार को, स्कॉर्पियो ने ट्रैक्टर को टक्कर मारी।

  3. अंधेरा और ढलान दुर्घटनाओं का मुख्य कारण।

संवाद सूत्र, जागरण, रायवाला (देहरादून)। मोतीचूर फ्लाईओवर पर गुरुवार की रात दो अलग-अलग सड़क हादसे हो गए। जिसमें एक घटना में एक डंपर ने कार को पीछे से टक्कर मार दी, जबकि दूसरी घटना में स्कार्पियो कार ने ट्रैक्टर को पीछे से टक्कर मारी। हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। ट्रैक्टर व स्कार्पियो चालक को मामूली चोट आई।

जानकारी के अनुसार, पहली घटना हरिद्वार से रायवाला की ओर आने वाली लेन पर हुई। जहां डंपर ने कार को पीछे से टक्कर मार दी, जिसमें कार चालक को मामूली चोटे आई हैं। पुलिस ने घायल चालक को एम्स ऋषिकेश भिजवाया है। जबकि डंपर को कब्जे में ले लिया है। वहीं दूसरी घटना रायवाला से हरिद्वार जाने वाली लेन पर हुई। जहां रायवाला से हरिद्वार की ओर जा रही स्कार्पियो कार ने ट्रैक्टर को पीछे से टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर के दो टुकड़े हो गए और कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि दोनों वाहनों के चालक सुरक्षित बच निकले। ट्रैक्टर पर स्कार्पियो कार की टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैक्टर फ्लाईओवर के सीसी क्रश बैरियर पर चढ़ गया। वहीं, क्षतिग्रस्त वाहनों से डीजल व मोबिल आयल का रिसाव हुआ और सड़क पर फैल गया, जिससे सड़क पर चिकनाहट बन गयी है।

ऐसे में अन्य वाहनों के रपटने का खतरा बना हुआ है। कोतवाली रायवाला के प्रभारी निरीक्षक देवव्रत जोशी ने बताया कि हादसे में ट्रैक्टर व स्कार्पियो वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। घटना की जांच की जा रही है। यातायात सुचारू कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें- देहरादून की ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव, महानगरों जैसा मॉडल होगा लागू

आठ मार्च को भी हुई थी दुर्घटना

मोतीचूर फ्लाईओवर पर बुधवार रात को जिस जगह वाहनों के टकराने की घटना हुई, लगभग उसी जगह पर बीते आठ मार्च को भी इसी तरह का भीषण हादसा हुआ था। जिसमें उत्तराखंड परिवहन निगम की एक बस व एक कार जलकर राख हो गयी थी। एक ट्रैक्टर ट्राली व दो अन्य वाहन क्षतिग्रस्त हुए थे जबकि हादसे में एक महिला की मौत व 15 लोग घायल हुए थे। मोतीचूर फ्लाईओवर पर 11 दिन के भीतर यह दूसरी बड़ी दुर्घटना है।

फ्लाईओवर पर पसरा अंधेरा दे रहा दुर्घटना को निमंत्रण

मोतीचूर फ्लाईओवर पर सफर करना जानलेवा साबित होता जा रहा है। इसका कारण फ्लाईओवर पर हरिद्वार की ओर अत्यधिक ढालदार सड़क, तेज रफ्तार, सप्तऋषि चुंगी के पास कट और लंबे समय से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को माना जा रहा है। चौंकाने वाली बात यह है कि लगातार हो रही दुर्घटनाओं के बाद भी राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण इसको गम्भीरता से लेने को तैयार नहीं है। यही वजह से ही हाईवे पर तमाम जगह अंधेरा पसरा हुआ है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।