Monsoon में सेहतमंद रहना है तो खानपान में परिवर्तन और सतर्कता बेहद जरूरी, एक क्लिक में पढ़ें, क्या खाएं और क्या नहीं...
Health Tips In Monsoon मानसून में तापमान ज्यादा होता है और हवा में नमी की मात्रा भी ज्यादा होती है। मानसून बैक्टीरिया और फंगस के फैलने के लिए अनुकूल होता है इसलिए इस मौसम में संक्रमण ज्यादा तेजी से फैलता है।
जागरण संवाददाता, देहरादून : Monsoon Tips : वर्षाकाल में स्वास्थ्य को लेकर खानपान में परिवर्तन और सतर्कता बेहद जरूरी है। इस मौसम में डाइट का सही चयन आपकी सेहत ठीक रख सकती है। इसलिए इन दिनों आहार को लेकर सजग रहें। क्योंकि मानसून में तापमान ज्यादा होता है और हवा में नमी की मात्रा भी ज्यादा होती है।
मानसून में खान-पान का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। मानसून बैक्टीरिया और फंगस के फैलने के लिए अनुकूल होता है, इसलिए इस मौसम में संक्रमण ज्यादा तेजी से फैलता है।
आहार विशेषज्ञ दीपशिखा गर्ग से जाने खानपान का कैसे रखें ध्यान
हल्का और पौष्टिक भोजन लेने के साथ ही घर पर नींबू पानी, शरबत, लस्सी का अधिक इस्तेमाल करें। भारी फल-सब्जियों में पालक, मूली, प्याज आदि से परहेज करें। वर्षाकाल में खानपान का कैसे रखें ध्यान बता रहीं हैं आहार विशेषज्ञ दीपशिखा गर्ग।
यह बरतें सावधानी:
- मानसून में ज्यादा पानी पीएं। नींबू पानी, सत्तू का शरबत, लस्सी का सेवन भी करना लाभादायक होता है।
- इस दौरान दूध का ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि देखा गया है कि कई लोगों को दूध पीने से डायरिया हो जाता है।
- मानसून के मौसम में सीफूड नहीं खाना चाहिए। ये मौसम मछली का ब्रीडिंग सीजन होता है। इसलिए मछली खाना हानिकारक सिद्ध हो सकता है।
- वर्षाकाल में पत्तेदार सब्जियों पर कीड़े अंडे देते हैं। यदि अच्छी तरह से धोया जाए तो कीड़े पेट तक पहुंचकर पाचन तंत्र को प्रभावित करते हैं।
- इस मौसम में दही खाने से बचें। इससे खांसी और जुकाम का खतरा बढ़ जाता है।
- बाहर खाने से बचें। विभिन्न स्टाल पर लोग चाट और दही, जूस का इस्तेमाल करते हैं, जो पेट में संक्रमण बढ़ा सकते हैं।
- बाजार में मिलने वाले कटे हुए फल या जूस का इस्तेमाल नहीं करें।
- मांस-मछली खाने से बचें, इसके अलावा सब्जियों को भी अच्छी तरह पकाकर खाएं।
- ज्यादा से ज्यादा पानी इस मौसम में उबालकर ही पियें।
- मूंग दाल, सोया, अदरक, लहसुन लें। मेथी दाना, हल्दी दूध में डालकर इस्तेमाल करें।
यह भी पढ़ें :- सावधान! कहीं सेहत न बिगाड़ दे मौसम में आ रहा उतार-चढ़ाव, वरदान साबित हो सकते हैं ये 7 सुपर फूड्स
यह भी पढ़ें :- अगर आप 40 प्लस हैं तो नियमित कराएं अपनी स्वास्थ्य जांच, योग और व्यायाम को बनाएं दिनचर्या का हिस्सा