विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 09, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दुकान से चुराए लाखों के मोबाइल फोन, चोरों की तलाश में जुटी पुलिस

By Sumit KumarEdited By:
Published: Tue, 09 Feb 2021 06:10 AM (IST)Updated: Tue, 09 Feb 2021 09:23 AM (IST)

राजधानी देहरादून के अतिव्यस्त घंटाघर चौक से चंद कदम दूर चकराता रोड पर चोरों ने एक दुकान को निशाना बनाते ...और पढ़ें

चोरों ने लॉक तोड़कर शटर को उठाया और दुकान के अंदर प्रवेश कर मोबाइल चोरी करके ले गए।
चोरों ने लॉक तोड़कर शटर को उठाया और दुकान के अंदर प्रवेश कर मोबाइल चोरी करके ले गए।

जागरण संवाददाता, देहरादून : राजधानी देहरादून के अतिव्यस्त घंटाघर चौक से चंद कदम दूर चकराता रोड पर चोरों ने एक दुकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के मोबाइल फोन पर हाथ साफ कर दिया। एसपी सिटी सरिता डोबाल व शहर कोतवाल एसएस नेगी ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

एसपी सिटी ने बताया कि बदमाशों ने चोरी की घटना को सुबह पांच बजे के बाद अंजाम दिया। उन्होंने लॉक तोड़कर शटर को उठाया और दुकान के अंदर प्रवेश कर मोबाइल चोरी करके ले गए। सीसीटीवी से कुछ फुटेज मिले हैं, जिसके आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है।

पुलिस सुरक्षा पर उठे सवाल

चकराता रोड पर मोबाइल शॉप पर हुई चोरी की घटना से पुलिस सुरक्षा पर भी सवाल उठे हैं। क्योंकि रात के समय घंटाघर चौक पर पिकेट रहती है, जहां पर हर आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग व पैदल चलने वालों का सत्यापन भी किया जाता है। बताया जा रहा है कि चोर दुकान से 10 से 11 लाख रुपये के मोबाइल लेकर गए हैं।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड STF की बड़ी कार्रवाई, 30 लाख की साइबर ठगी का मास्टरमाइंड कोलकाता से गिरफ्तार

दुकान तक पैदल ही आए चोर

सीसीटीवी में घटनास्थल पर कोई वाहन नजर नहीं आ रहा है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि चोर दुकान तक पैदल ही पहुंचे। चोरों की तलाश के लिए पुलिस ने होटलों को खंगालना शुरू कर दिया है। पुलिस को अंदेशा है कि चोर बाहरी राज्य से आ सकते हैं, जोकि होटलों में ठहरे होंगे। ऐसे में पुलिस शनिवार व रविवार की रात होटलों में ठहरे व्यक्तियों की लिस्ट खंगाल रही है।

यह भी पढ़ें-देहरादून: लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, ऐसे देते थे घटना को अंजाम

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें