विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 07, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत केे निर्देश, अपने क्षेत्रों में जनता को जागरूक करें विधायक

By Raksha PanthariEdited By:
Published: Tue, 07 Apr 2020 05:19 PM (IST)

सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सभी विधायकों से अपने क्षेत्रों में लगातार संपर्क कर जनता को सुरक्षित शारीरिक दूरी और ...और पढ़ें

सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत केे निर्देश, अपने क्षेत्रों में जनता को जागरूक करें विधायक
सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत केे निर्देश, अपने क्षेत्रों में जनता को जागरूक करें विधायक

देहरादून, जेएनएन। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सभी विधायकों से अपने क्षेत्रों में लगातार संपर्क कर जनता को सुरक्षित शारीरिक दूरी और लॉकडाउन के दौरान घरों पर ही रहने केलिए प्रेरित करने को कहा है। वहीं, मुख्यमंत्री के कैंप कार्यालय में जिलों से बेहतर संपर्क के लिए केंद्रीकृत कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। यहीं से मुख्यमंत्री लगातार कोरोना की तैयारियों के संबंध में फीडबैक ले रहे हैं।

सोमवार को मुख्यमंत्री ने इसी कंट्रेाल से फोन पर राज्य के विधायकों से बात की और उनके क्षेत्रों में कोरोना के संक्रमण की स्थिति और बचाव के लिए प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों के बारे में जानकारी ली। कहा कि जनता को सतर्क और सावधान करने के साथ ही उनकी आवश्यकताओं का भी ध्यान रखना है। बाहर से आने वाले लोगों पर भी लगातार नजर रखी जाए। क्वारंटाइन किए गए लोगों में कोई इसका उल्लंघन करता है तो प्रशासन को इसकी सूचना दी जाए। किसी को खांसी, जुकाम, बुखार जैसी समस्या हो तो स्वास्थ्य विभाग को सूचित किया जाए ताकि उसका उचित इलाज किया जा सके। कहा कि विधायक अपने समर्थकों को सुरक्षित शारीरिक दूरी का पालन करने को प्रेरित करें।

काश्तकारों के हितों का ख्याल रखने के निर्देश

कृषि और उद्यान मंत्री सुबोध उनियाल ने लॉकडाउन अवधि में कृषि और बागवानी से जुड़े कार्यों में काश्तकारों के हितों का विशेष ख्याल रखने के निर्देश दिए हैं। सोमवार को उत्तरकाशी और टिहरी के जिलाधिकारियों संग कोरोना की रोकथाम के उपायों की समीक्षा के दरम्यान उन्होंने कहा कि किसानों और बागवानों को कृषि-उद्यान से संबंधित कार्यों के लिए किसी प्रकार की कोई कठिनाई न हो, इसके लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं।

यह भी पढ़ें: जनता के रुख ने बढ़ाई कांग्रेस नेताओं की चिंता, पढ़िए पूरी खबर

कैबिनेट मंत्री ने फोन पर हुई बातचीत के दरम्यान दोनों जिलों के जिलाधिकारियों को संक्रमण की रोकथाम के उपायों को प्रभावी तरीके से अमल में लाने के साथ ही खाद्यान्न, आवश्यक सामग्री और सेवाओं की पर्याप्त और नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने स्थानीय निकायों के साथ ही संबंधित संस्थाओं के जरिए स्वच्छत और सफाई की प्रभावी व्यवस्था करने और इसके लिए स्थापित कंट्रोल के माध्यम से नियमित मॉनीटरिंग की अपेक्षा की। उन्हें बताया गया कि तमाम संगठन और स्वयंसेवी संस्थाएं भी जरूरतमंदों को खाद्यान्न सामग्री उपलब्ध कराने में योगदान दे रही हैं।

यह भी पढ़ें: सीएम, मंत्री, विधायकों और दायित्वधारियों के वेतन में हो सकती कटौती

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।