बर्थडे पार्टी के बहाने रेस्तरां में ले जाकर छात्रा से दुष्कर्म Dehradun News
बर्थडे पार्टी के बहाने छात्रा को एक रेस्तरां में ले जाकर साथी छात्र ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने उसे किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया जहां से उसे बाल सुधार गृह हरिद्वार भेज दिया।
देहरादून, जेएनएन। बर्थडे पार्टी के बहाने नाबालिग छात्रा को एक रेस्तरां में ले जाकर साथी नाबालिग छात्र ने दुष्कर्म किया। अश्लील वीडियो अपने पास बताते हुए लगातार छात्रा का उत्पीडऩ जारी रखा। जिसके चलते नवंबर में छात्रा ने विषाक्त का भी सेवन कर लिया था। हालांकि छात्रा की जान नहीं गई। इसके बाद भी छात्र ने उत्पीड़न करना नहीं छोड़ा। छात्रा ने पूरी घटना मां को बताई। जिसके बाद पिता की तहरीर पर किशोर के खिलाफ दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपित को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया, जहां से न्यायालय ने आरोपित को बाल सुधार गृह हरिद्वार भेज दिया।
16 वर्षीय किशोरी एक कॉलेज की छात्रा है, जिसे उसी कॉलेज का नाबालिग छात्र 25 सितंबर 2019 को बर्थडे पार्टी के बहाने नगर के एक रेस्टोरेंट में ले गया। जहां छात्र ने रेस्टोरेंट की कॉटेज में छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। उस दौरान छात्रा ने किसी को नहीं बताया। छात्र ने घटना की अश्लील वीडियो पास होने की बात कहकर नाबालिग छात्रा का उत्पीडऩ जारी रखा। तनाव में आकर नवंबर में छात्रा ने किसी विषाक्त का सेवन कर लिया। जिसे डॉक्टरों ने बचा लिया था।
यह भी पढ़ें: हरिद्वार की युवती से पानीपत में ससुर और पूर्व सरपंच ने किया दुष्कर्म Haridwar News
स्वस्थ होकर छात्रा कॉलेज जाने लगी थी। तब भी छात्र ने उत्पीड़न जारी रखा। परेशान आकर पूरी घटना छात्रा ने अपनी मां को बताई। छात्रा के पिता की तहरीर पर नाबालिग छात्र के खिलाफ दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया। उधर, कोतवाली के एसएसआइ गिरीश नेगी के अनुसार दुष्कर्म मामले में नाबालिग छात्र को गुरुवार को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे बाल सुधार गृह हरिद्वार भेज दिया।
यह भी पढ़ें: जिम से लौट रही युवती को ई-रिक्शा में खींचने की कोशिश, चालक गिरफ्तार Dehradun News