विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 02, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Coronavirus: उत्तराखंड में मंत्री ने जमावड़ा लगाकर तय किया कैसे बंटेगा राशन

By Bhanu Prakash SharmaEdited By:
Published: Thu, 02 Apr 2020 12:16 PM (IST)

दून के प्रभारी मंत्री मदन कौशिक ने सुझाव बैठक बुलाकर राज्य अतिथि गृह में जनप्रतिनिधियों का जमावड़ा कर डाला। मंत्री ...और पढ़ें

Coronavirus: उत्तराखंड में मंत्री ने जमावड़ा लगाकर तय किया कैसे बंटेगा राशन
Coronavirus: उत्तराखंड में मंत्री ने जमावड़ा लगाकर तय किया कैसे बंटेगा राशन

देहरादून, जेएनएन। कोरोना से बचाव को लेकर एक तरफ शारीरिक दूरी पर जोर दिया जा रहा, दूसरी तरफ देहरादून के प्रभारी मंत्री मदन कौशिक ने सुझाव बैठक बुलाकर राज्य अतिथि गृह बीजापुर में जनप्रतिनिधियों का जमावड़ा कर डाला। मंत्री समेत पंद्रह जनप्रतिनिधि इस बैठक का हिस्सा रहे, बाकी इन सभी के पीए, चुनिंदा समर्थकों और सुरक्षाकर्मियों सो अलग। 

बैठक का मुद्दा भी सिर्फ एक था कि ‘गरीबों में राशन किस माध्यम से बंटवाया जाए। तय हुआ कि यह जिम्मेदारी प्रशासन को दी जाएगी। बुद्धिजीवी सवाल कर रहे हैं कि इसके लिए इतना तामझाम जुटाने की क्या वाकई जरूरत थी। क्या फोन कॉल पर भी यह संभव नहीं था। उनका मानना है कि शारीरिक दूरी के मानदंडों के पालन का उदाहरण पेश करने के लिए इस तरह की बैठकों से परहेज किया जाना चाहिए।

शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक इससे जनता कर्फ्यू के दौरान भी ऐसा ही कुछ कर चुके हैं। उस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपील की थी कि जनता कर्फ्यू की शाम पांच बजे कोरोना योद्धाओं का स्वागत अपने घरों के दरवाजे या खिड़की पर ताली, बर्तन, घंटे, शंख आदि बजाकर किया जाए। शहरी विकास मंत्री ने उस दिन चालीस से पचास लोगों के साथ सड़क पर आकर घंटी बजाई थी। बहरहाल, बैठक में सुझाव लिए गए कि गरीबों को राशन कैसे बंटवाया जाए।

साथ ही बताया गया कि केंद्र व राज्य सरकार ने प्रशासन के जरिये  राशन वितरण का आदेश दिया है। सभी ने एक सुर में इसमें हां कर दी। मंत्री ने कहा कि मजदूर, राशन कार्ड के बिना वाले नागरिक, बेघरों के खाने का पूरा प्रबंध सरकार करेगी। कोई भूखा नहीं रहना चाहिए। शहरों में नगर निकायों के माध्यम जबकि गांवों में ग्राम प्रधानों के माध्यम से सेनिटाइजेशन कराने को कहा गया।

शारीरिक दूरी का कराएं पालन

जिस बैठक में खुद शारीरिक दूरी के पैमाना हवा हो गया हो, उसमें मंत्री मदन कौशिक ने सभी जनप्रतिनिधियों को इसका जनपद में अनुपालन कराने के निर्देश दिए। यह भी कहा कि कोरोना की इस चेन को शारीरिक दूरी से ही तोड़ा जा सकता है।

ये रहे बैठक में मौजूद

विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक, मसूरी विधायक गणोश जोशी, रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ, विकासनगर विधायक मुन्ना सिंह चौहान, कैंट विधायक हरबंस कपूर, राजपुर विधायक खजानदास, धर्मपुर विधायक विनोद चमोली, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एवं चकराता विधायक प्रीतम सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान, दून के महापौर सुनील उनियाल गामा, ऋषिकेश महापौर अनीता ममगाईं, विकासनगर नगर पालिका अध्यक्ष शांति जुवांठा, मसूरी नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता, डोईवाला के नगर पालिका अध्यक्ष सागर मेघवाल।

यह भी पढ़ें: कोरोना नहीं देखता धर्म मत और संप्रदाय: मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत

जमात से आए लोगों की दें सूचना

बैठक के बाद जनप्रतिनिधियों को कहा गया कि वे अपने क्षेत्र में सभी को जागरुक करें कि यदि क्षेत्र में कोई तबलीगी जमात व विदेश से लौटा हो तो इसकी सूचना पुलिस व प्रशासन को तत्काल दें।

यह भी पढ़ें: बंशीधर भगत ने कार्यकर्ताओं से की अपील, 10-10 लोगों को पीएम राहत कोष में योगदान को करें प्रेरित

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।