विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 01, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बंशीधर भगत ने कार्यकर्ताओं से की अपील, 10-10 लोगों को पीएम राहत कोष में योगदान को करें प्रेरित

By Edited By:
Published: Wed, 01 Apr 2020 08:03 PM (IST)Updated: Thu, 02 Apr 2020 07:38 AM (IST)

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कोरोना वायरस की रोकथाम के मद्देनजर पार्टीजनों से अपील की है कि वे प्रधानमंत्री राहत कोष में योगदान दें।

बंशीधर भगत ने कार्यकर्ताओं से की अपील, 10-10 लोगों को पीएम राहत कोष में योगदान को करें प्रेरित
बंशीधर भगत ने कार्यकर्ताओं से की अपील, 10-10 लोगों को पीएम राहत कोष में योगदान को करें प्रेरित

देहरादून, राज्य ब्यूरो। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कोरोना वायरस की रोकथाम के मद्देनजर पार्टीजनों से अपील की है कि वे प्रधानमंत्री राहत कोष में योगदान दें। साथ ही प्रत्येक कार्यकर्ता 10-10 लोगों को ऐसा करने के लिए प्रेरित करे। उधर, लॉकडाउन में जरूरतमंदों तक खाद्यान्न और अन्य सामग्री पहुंचाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत तक पार्टी 118300 लोगों तक पहुंची है।

सोशल मीडिया के जरिये अपने वीडियो संदेश में प्रदेश अध्यक्ष भगत ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर लॉकडाउन के दौरान असहाय लोगों की मदद को कार्यकर्ता मुस्तैदी से जुटे हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कोरोना संकट से निबटने के मद्देनजर प्रत्येक कार्यकर्ता से कहा है कि वह कम से कम सौ रुपये की राशि प्रधानमंत्री राहत कोष में दें। साथ ही अन्य लोगों को भी प्रेरित करें। प्रदेश अध्यक्ष भगत ने प्रदेशभर के सभी पार्टीजनों से संकट की इस घड़ी में सहयोग की अपेक्षा की है।

यह भी पढ़ें: Lockdown: जरूरतमंद लोगों को राशन दे रहे हैं राजनीतिक और सामाजिक संगठन

उधर, भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी अजेंद्र अजय ने बताया कि कोरोना संकट के दृष्टिगत लॉकडाउन के दरम्यान गरीब, असहाय व बुजुगरें तक खाद्यान्न व अन्य सामग्री पहुंचाने के लिए शुरू किए गए अभियान के तहत 31 मार्च तक 84,385 भोजन पैकेट, 12540 खाद्यान्न व अन्य सामग्री के पैकेट जरूरतमंदों तक पहुंचाए गए। इसके अलावा विभिन्न स्थानों पर मोदी रसोई भी संचालित की जा रही है। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान लोगों से प्रधानमंत्री केयर में अपनी क्षमता के अनुसार आर्थिक सहयोग की अपील भी की जा रही है।

यह भी पढ़ें:  लॉकडाउन को देखते हुए भाजपा ने 94 हजार को बांटी मोदी किट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।