Move to Jagran APP

600 यात्रियों को लेकर 20 बसें दिल्ली से उत्तराखंड के लिए हुई रवाना

उत्‍तराखंड में अब प्रवासियों के आने की संख्या धीरे-धीरे घटने लगी है। दूसरे दिन भी दिल्ली में खड़ी 75 बसों में से केवल 20 बसों को ही घर वापसी के लिए यात्री मिल पाए।

By Edited By: Published: Tue, 26 May 2020 10:11 PM (IST)Updated: Tue, 26 May 2020 10:30 PM (IST)
600 यात्रियों को लेकर 20 बसें दिल्ली से उत्तराखंड के लिए हुई रवाना
600 यात्रियों को लेकर 20 बसें दिल्ली से उत्तराखंड के लिए हुई रवाना

देहरादून, राज्य ब्यूरो। प्रदेश में अब प्रवासियों के आने की संख्या धीरे-धीरे घटने लगी है। दूसरे दिन भी दिल्ली में खड़ी 75 बसों में से केवल 20 बसों को ही घर वापसी के लिए यात्री मिल पाए। अभी भी 55 बसें दिल्ली में खड़ी हुई है। पुणे से कोठगोदाम आने वाली ट्रेन मंगलवार देर रात पहुंची। 

loksabha election banner

बुधवार सुबह चेन्नई से यात्रियों को लेकर विशेष ट्रेन हरिद्वार पहुंचेगी। प्रदेश में वापसी के लिए अभी तक 2.52 यात्री पंजीकरण करा चुके हैं। इनमें से 164008 अभी तक घर वापसी कर चुके हैं। प्रदेश सरकार द्वारा दिल्ली से तकरीबन तीन हजार लोगों को वापस लाने के लिए 100 बसें भेजी गई थीं। सभी आने वालों को सूचना देने के बावजूद सोमवार को 25 बसों में 750 यात्री ही उत्तराखंड को लौटे थे। 

मंगलवार को एक बार फिर सभी आने वालों को सूचनाएं भेजी गईं। बावजूद इसके केवल 20 बसों लायक सवारी ही बस स्टैंड तक पहुंचे। इनमें से 15 बसें कुमाऊं और पाच बसें गढ़वाल के लिए रवाना हुईं। अभी भी 55 बसें दिल्ली में ही रुकी हुई हैं।

वहीं, गुजरात, तेलंगाना, पुणे, सूरत आदि से फंसे हुए यात्रियों को वापस लाने की प्रक्रिया जारी है। मंगलवार से गुरूवार तक देहरादून से फैजाबाद, गोरखपुर व रायबरेली के 5044 यात्रियों को वापस भेजने की प्रक्रिया चल रही है। अपने वाहनों के जरिये वापस आने वाले प्रवासियों को ई-पास दिए जा रहे हैं।

इन राज्यों से वापस पहुंचे लोग 

  • दिल्ली- 60062 
  • उत्तर प्रदेश- 25665
  • हरियाणा- 24119
  • महाराष्ट्र - 10557
  • चंडीगढ़ - 9736
  • पंजाब - 9624
  • राजस्थान- 9010
  • गुजरात- 7975
  • कर्नाटक- 5799 
  • अन्य राज्य 1571 

यह भी पढ़ें: दिल्ली भेजी 100 बसें, केवल 25 बसों लायक ही मिले यात्री; पढ़िए पूरी खबर

राज्य के भीतर 122041 गए दूसरे जिलों में 

प्रदेश में अभी तक 122041 लोग एक-दूसरे जिलों में गए हैं। इनमें से 60592 अपने गृह जिलों में वापस आए हैं। इनमें सबसे अधिक 15195 चमोली, 11598 रुद्रप्रयाग व 7097 पौड़ी वापस आए हैं। वहीं 61149 दूसरे जिलों में गए हैं। सबसे अधिक 14903 देहरादून, 13099 हरिद्वार और 12321 लोग पौड़ी से अपने गृह जिलों को गए हैं।

यह भी पढ़ें: Coronavirus: दिल्ली और मुंबई से आए 22 लोगों को किया संस्थागत क्वारंटाइन Dehradun News


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.