Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महानगर कार्यकारिणी ने टीम भावना से कार्य करने का लिया संकल्प Dehradun News

    By Sunil NegiEdited By:
    Updated: Fri, 14 Feb 2020 05:15 PM (IST)

    भाजपा महानगर की नई कार्यकारिणी ने टीम भावना से कार्य करने और पार्टी को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। बैठक में महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट ने सभी को दायित्व बोध कराया।

    महानगर कार्यकारिणी ने टीम भावना से कार्य करने का लिया संकल्प Dehradun News

    देहरादून, जेएनएन। भाजपा महानगर की नई कार्यकारिणी ने टीम भावना से कार्य करने और पार्टी को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। गठन के बाद पहली बैठक में सभी का परिचय लेकर महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट ने सभी को दायित्व बोध कराया। इस मौके पर पार्टी की पत्रिका देवकमल का भी विमोचन किया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के महानगर पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य और मंडलों के सदस्यों की परेड मैदान स्थित कार्यालय में बैठक हुई। अध्यक्ष सीताराम भट्ट ने कहा कि सभी पदाधिकारी और सदस्य अपने-अपने क्षेत्रों में पांच-पांच घरों में जाकर पार्टी की पत्रिका देवकमल और पार्टी ध्वज वितरित कर लोगों से संवाद करेंगे। सीताराम भट्ट ने कहा कि आने वाला समय चुनौती भरा है और इसी कार्यकारिणी के नेतृत्व में आगामी विधानसभा चुनाव होना है। कार्यकर्ता अभी से घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों के बारे में लोगों को जागरूक करें।

    उन्होंने सभी से अपील की कि 'हमारा परिवार भाजपा परिवार' स्लोगन के साथ सभी अपने-अपने घरों पर नेम प्लेट लगाएं। बैठक की अध्यक्षता डॉ. उदय पुंडीर एवं संचालन महामंत्री रतन चौहान ने किया। इस दौरान सत्येंद्र नेगी, आशीष नागरथ, राजीव उनियाल, रविंद्र वाल्मीकि, पूर्ण सिंह नेगी, संजय सिंघल, गिरिराज उनियाल, श्याम पंत, जितेंद्र रावत मोनी, करुण दत्ता, ऋषि नंदा, विनोद शर्मा, निधि राणा, ममता बडोला, संध्या थापा, सविता वर्मा, रानी मधवाल, नीलम सेमवाल, शालिनी रावत आदि उपस्थित रहे।

    भाकियू ने किया तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन

    विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने ग्राम पंचायत जमनीपुर की प्रधान के प्रमाण-पत्रों की जांच की मांग की वहीं सेलाकुई औद्योगिक क्षेत्र की एक निजी कंपनी पर श्रमिकों का आर्थिक व मानसिक शोषण करने का आरोप भी लगाया। उन्होंने प्रशासन से दोनों मामलों की जांच करके आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की।

    भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन करके जमीनपुर ग्राम पंचायत की नव निर्वाचित प्रधान के प्रमाण-पत्रों की जांच कराने की मांग की। उनका आरोप है कि ग्राम प्रधान ने चुनाव के दौरान जो प्रमाण पत्र लगाए हैं उनमें संदेह है। इसी तरह भाकियू कार्यकर्ताओं ने सेलाकुई स्थित एक कंपनी पर श्रमिकों के शोषण का आरोप लगते हुए कंपनी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की। उनका आरोप है कि कंपनी में श्रमिकों को इपीएफ व इएसआइ का लाभ नहीं दिया जा रहा है। इसके अलावा उन्हें मानकों के अनुसार वेतन भी नहीं दिया जा रहा है।

    यह भी पढ़ें: महंगाई के खिलाफ दून की सड़कों पर उतरे कांग्रेसी, केंद्र का पुतला जलाया

    कंपनी के विरुद्ध जांच की मांग करते हुए भाकियू कार्यकर्ताओं ने प्रबंधन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों में भाकियू जिलाध्यक्ष विमल तोमर, जगबीर स‍िंह बालियान, पंजाब  स‍िंह मजीठिया, नेक मौहम्मद, मोनू, बाबूराम राठौर, मनोज चौहान, अजय शर्मा, इस्लाम, पि‍ंकी देवी, शिखा, शिवानी, अजित देवी, अनिता देवी, प्रीति देवी, रजनी कुमारी, शोभा देवी, पुरुषोत्तम आदि शामिल रहे।

    यह भी पढ़ें: स्थायी राजधानी के लिए तीन मार्च को गैरसैंण विधानसभा का घेराव करेगा उक्रांद