विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देहरादून में MDDA की सीलिंग के दौरान बवाल: पुलिस के सामने ही आपस में भिड़े 2 पक्ष, महिला समेत 4 गिरफ्तार

Published: Mon, 13 Jul 2026 10:41 PM (IST)

डालनवाला क्षेत्र में एमडीडीए की सीलिंग कार्रवाई के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया, जो मारपीट में बदल गया। ...और पढ़ें

HighLights

  1. एमडीडीए सीलिंग के दौरान देहरादून के डालनवाला में हुआ विवाद

  2. पुलिस की मौजूदगी में दो पक्ष आपस में मारपीट पर उतरे

  3. लोक शांति भंग करने के आरोप में चार लोग गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, देहरादून। डालनवाला क्षेत्र में एमडीडीए की सीलिंग कार्रवाई के दौरान दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो पक्ष सार्वजनिक स्थान पर आपस में मारपीट पर उतर आए।

मौके पर मौजूद पुलिस ने काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन विवाद बढ़ने पर लोक शांति भंग होने की आशंका के चलते एक महिला सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, सोमवार को कृष्णा कालोनी (कोरोनेशन अस्पताल के पीछे वाली गली) में एमडीडीए की टीम पुलिस टीम की मौजूदगी में सीलिंग की कार्रवाई कर रही थी।

इसी दौरान दो पक्षों के बीच एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए। देखते ही देखते कहासुनी ने मारपीट का रूप ले लिया और दोनों पक्ष सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने लगे।

मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्षों को शांत कराने और विवाद खत्म कराने का प्रयास किया, लेकिन दोनों पक्ष उग्र हो गए और आपस में हाथापाई करने लगे।

स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई की। डालनवाला कोतवाली पुलिस ने शांति भंग होने की आशंका को देखते हुए चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

इन्हें किया गिरफ्तार

  • अनुराधा सिंह निवासी ग्राम भिलाई जिला भोजपुर वर्तमान निवासी कृष्णा कालोनी
  • चंद्र प्रताप सिंह निवासी ग्राम धरौली जिला सिवान बिहार वर्तमान निवासी कृष्णा कालोनी
  • राजीव यादव निवासी बंजारावाला
  • सागर कुमार निवासी चुखुवाला 

यह भी पढ़ें- दिल्ली से गर्लफ्रेंड के संग ऋषिकेश आए युवकों का उत्पात, अर्धनग्न होकर स्थानीय युवकों से की मारपीट; 4 पर केस

यह भी पढ़ें- पत्नी की हत्या कर नेपाल भागा, पैसे खत्म हुए तो बाबा बनकर ऋषिकेश में छिपा रहा हत्यारा