Move to Jagran APP

फिल्म समीक्षक संजीव शर्मा को मास्टर ऑफ मेटाफर की उपाधि

साहित्यिक संस्था फिलॉसफीक्यों पोइटीका पंजाब और कनाडा के ग्रैंड प्रोडक्शन ने फिल्म समीक्षक संजीव शर्मा को मास्टर ऑफ मेटाफर एंड क्रिएटिव आर्ट्स की उपाधि से नवाजा।

By BhanuEdited By: Published: Tue, 12 Nov 2019 12:31 PM (IST)Updated: Sat, 16 Nov 2019 07:21 AM (IST)
फिल्म समीक्षक संजीव शर्मा को मास्टर ऑफ मेटाफर की उपाधि

देहरादून, जेएनएन। साहित्यिक संस्था फिलॉसफीक्यों पोइटीका पंजाब और कनाडा के ग्रैंड प्रोडक्शन ने दून में आयोजित साहित्यिक गोष्ठी में जानेमाने फिल्म समीक्षक संजीव शर्मा को मास्टर ऑफ मेटाफर एंड क्रिएटिव आर्ट्स की उपाधि से नवाजा।

loksabha election banner

राजपुर रोड स्थित एक होटल में आयोजित गोष्ठी में संजीव शर्मा को यह उपाधि बतौर मुख्य अतिथि कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना के अलावा साहित्यिक संस्था फिलॉसफीक्योंपोइटीका पंजाब के अध्यक्ष डॉ. जरनैल सिंह व ग्रैंड प्रोडक्शन कनाडा के सीईओ डॉ. शशि द्वारा संयुक्त रूप से प्रदान की गई। 

विदित रहे कि संजीव शर्मा साहित्यकार, कवि, उपन्यासकार व फिल्म समीक्षक के रूप में ख्याति प्राप्त हैं। गोष्ठी के मुख्य अतिथि सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि प्रदेश के लिए यह गर्व की बात है। प्रदेश सरकार को भी साहित्यकारों को प्रोत्साहन व सम्मान देना चाहिए, साथ ही उभरते साहित्यकारों को उनकी पहचान देने में मदद करनी चाहिए। 

संजीव शर्मा को उनके साहित्यिक प्रयासों व उनकी अभी हाल ही में प्रकाशित हुई पुस्तक 'वाय वी गो टू मूवीस' के लिए इस अंतरराष्ट्रीय संस्था ने पंजाब से आकर यहां उन्हें सम्मानित किया जो हमारे लिए गर्व का विषय है। डॉ. जरनैल सिंह दक्षिण अमेरिका से डी लिट की उपाधि प्राप्त किए हैं व 50 पुस्तकें विभिन्न विषयों पर लिख चुके हैं। डॉ. जरनैल सिंह ने कहा कि यह गर्व का विषय है कि उनकी संस्था उत्तराखंड के जानेमाने साहित्यकार को जो कि विश्व के साहित्य में अपना बहुमूल्य योगदान दे रहे हैं, उन्हें सम्मानित करने के लिए स्वयं यहां आई। ग्रैंड प्रोडक्शन कनाडा के सीईओ डॉ. शशि ने संजीव शर्मा की हाल ही में प्रकाशित पुस्तक की कुछ प्रतियां कनाडा ले जाने के लिए उनसे प्राप्त की। 

यह भी पढ़ें: दून की शिवांगी जोशी को मिला बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड, बोलीं-बढ़ गई हैं जिम्मेदारी

गोष्ठी में सभी साहित्यकारों ने अपनी रचनाएं साझा की। इस अवसर पर साहित्यकार मदन शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता रमनप्रीत कौर, साहित्यकार सारिका शर्मा, शिक्षक आशीष गोयल, प्रो. राजेश पाल, शैलेंद्र चांदना, डॉ. रीता गुप्ता, शिल्पा, मनीष गौड़, वंदना आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में फिल्म उद्योग को बढ़ावा दे रही सरकार: घनानंद


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.