विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 11, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दून की शिवांगी जोशी को मिला बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड, बोलीं-बढ़ गई हैं जिम्मेदारी

By Raksha PanthariEdited By:
Published: Mon, 11 Nov 2019 08:49 PM (IST)Updated: Tue, 12 Nov 2019 08:08 AM (IST)

धारावाहिक ये रिश्ता क्या कहलाता है की नायरा यानी शिवांगी जोशी को आइटीए की ओर से बेस्ट एक्ट्रेस चुना गया है।

दून की शिवांगी जोशी को मिला बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड, बोलीं-बढ़ गई हैं जिम्मेदारी
दून की शिवांगी जोशी को मिला बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड, बोलीं-बढ़ गई हैं जिम्मेदारी

देहरादून, जेएनएन। दस साल से लगातार चल रहे धारावाहिक 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की नायरा यानी शिवांगी जोशी को आइटीए की ओर से बेस्ट एक्ट्रेस चुना गया है। इंदौर में आयोजित समारोह में उन्हें यह पुरस्कार दिया गया है। इससे पहले भी नायरा कई अवॉर्ड जीत चुकी हैं। 

दस नवंबर को इंदौर में आइटीए (इंडियन टेलीविजन अवॉर्ड) का आयोजन किया गया था। दून निवासी अभिनेत्री शिवांगी जोशी को भी धारावाहिक 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में नायरा के किरदार के लिए बेस्ट एक्टर्स कैटेगिरी में नॉमिनेट किया गया था। इससे पहले भी नायरा के किरदार के लिए शिवांगी को कई अवॉर्ड मिल चुके हैं। जागरण से बात करते हुए शिवांगी ने कहा कि अवॉर्ड मिलने के बाद जिम्मेदारी बहुत बढ़ जाती है। दर्शक और फैन्स आपसे ओर बेहतर काम की उम्मीद करने लगते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि आगे वो ओर बेहतर काम करेंगी।

कई अवार्ड जीत चुकी है नायरा और मोहसीन की जोड़ी

शिवांगी जोशी और मोहसीन खान की जोड़ी को टीवी इंडस्ट्री की सबसे हॉट जोड़ी माना जाता है। मोहसीन खान धारावाहिक 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में शिवांगी के पति की भूमिका में हैं। दोनों को कई बार सबसे हॉट जोड़ी के लिए अवार्ड मिल चुका है। इसके अलावा शिवांगी को 12 गोल्ड अवार्ड समारोह में भी 4 अलग अलग कैटेगिरी में नॉमिनेट किया गया था।

यह भी पढ़ें: लोकरंगों से सराबोर दून, अनेकता में एकता का संदेश, पढ़िए पूरी खबर

मुंबई में मिला था बेस्ट जोड़ी का अवॉर्ड 

मुम्बई में आयोजित स्टारडम अवॉर्ड में शिवांगी और मोहसीन की जोड़ी को बेस्ट जोड़ी का अवॉर्ड दिया गया था। ये अवॉर्ड उन्हें धारावाहिक ये रिश्ता क्या कहलाता के लिए दिया गया था। देहरादून निवासी शिवांगी ने बताया कि दर्शकों को हमारा काम पसंद आ रहा है। इससे बड़ा हमारे लिए कुछ भी नहीं हो सकता है। अवॉर्ड आपको हमेशा ही आगे बढ़ने की पेरणा देता है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में फिल्म उद्योग को बढ़ावा दे रही सरकार: घनानंद

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।