Move to Jagran APP

धनतेरस पर बाजारों में उमड़ी भीड़, इस मुहूर्त में खरीददारी शुभ

धनतेरस के लिए बाजारों में भारी भीड़ उमड़ी है। लोग घरों का सामान खरीदने के लिए बड़ी संख्या में बाजार पहुंच रहे हैं।

By Raksha PanthariEdited By: Published: Mon, 05 Nov 2018 03:05 PM (IST)Updated: Mon, 05 Nov 2018 04:05 PM (IST)
धनतेरस पर बाजारों में उमड़ी भीड़, इस मुहूर्त में खरीददारी शुभ
धनतेरस पर बाजारों में उमड़ी भीड़, इस मुहूर्त में खरीददारी शुभ

देहरादून, [जेएनएन]: धनतेरस को लेकर दून के बाजार सज गए हैं। इस दिन बर्तन और चांदी की खरीददारी शुभ माना जाता है। इसके अलावा लोग इलेक्ट्रॉनिक आइटम, सोना-चांदी की खरीददारी भी करते हैं। वहीं बर्तनों की दुकान और ज्वेलरी शॉप पर लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, चांदी के सिक्के समेत आभूषणों की खरीददारी पर भी लोगों का जोर रहता है। 

loksabha election banner

दून के पलटन बाजार, हनुमान चौक, झंडा बाजार में पीतल, तांबे, स्टील आदि बर्तनों की दुकानों पर बड़ी मात्रा में स्टॉक आया है। दुकानदार आशीष भट्ट ने बताया कि धनतेरस पर ग्राहकों की काफी भीड़ होती है। इसके लिए खास स्टाइलिश किचन वेयर के बर्तनों की रेंज सजाई गई है। स्टील के बर्तनों की डिमांड सबसे ज्यादा होती है। जबकि, तांबा, कांसा, पीतल के बर्तन पूजा आदि के लिए खरीदे जाते हैं। 

इलेक्ट्रॉनिक सामान पर भी जोर 

बाजार में पारंपरिक बर्तनों के अलावा इलेक्ट्रॉनिक सामान की खरीददारी पर भई लोगों का जोर रहता है। इसके लिए विशेष ऑफर भी दिए जा रहे हैं। बाजार में आकर्षक रेंज में मिक्सर, इंडक्शन, इलेक्ट्रॉनिक केटल, इलेक्ट्रिक कुकर, अवन, जूसर आदि सामान मौजूद हैं। 

शुभ मुहूर्त में करें धनकुबेर और मां लक्ष्मी का पूजन 

कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को धन की देवी का उत्सव शुरू होने से इसे धनतेरस कहा जाता है। इस दिन से पांच दिन तक त्योहारों की धूम रहती है। सोमवार को दोपहर 1:23 से रात 11:45 तक धनतेरस का मुहूर्त रहेगा। आचार्य डॉ. संतोष खंडूड़ी के अनुसार धनतरेस पर बर्तन खरीदने का शुभ मुहूर्त दोपहर 2:44 से शाम 5:27 तक रहेगा। धनतेरस पर धन कुबेर, मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। आचार्य डॉ. सुशांत राज के अनुसार पूजन का शुभ मुहूर्त सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक रहा, दोपहर 1:30 बजे से दोपहर तीन बजे तक और शाम छह बजे से रात नौ बजे तक रहेगा। 

यह भी पढ़ें: धनतेरस के साथ शुरू हो जाता है दीपोत्सव, जीवन में भरता है सुख-समृद्धि के रंग

यह भी पढ़ें: 'बग्वाल' का एक रूप 'इगास' भी, जानिए इसकी विशेषता

यह भी पढ़ें: दीये बना समृद्धि का प्रकाश फैला रहीं यह महिला, जानिए सफलता की कहानी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.