Move to Jagran APP

आम आदमी पार्टी के नेताओं ने थामा कांग्रेस का दामन

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अपने सहयोगियों साहित कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। पदाधिकारियों में पूर्व प्रदेश प्रवक्ता एवं विधानसभा प्रभारी आम आदमी पार्टी प्रमोद कपरवाण शास्त्री सहित अन्य ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली।

By Sumit KumarEdited By: Published: Sat, 26 Dec 2020 04:43 PM (IST)Updated: Sat, 26 Dec 2020 11:06 PM (IST)
आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अपने सहयोगियों साहित कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

जागरण संवाददाता, देहरादून : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अपने सहयोगियों साहित कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। पदाधिकारियों में पूर्व प्रदेश प्रवक्ता एवं विधानसभा प्रभारी आम आदमी पार्टी प्रमोद कपरवाण शास्त्री, सुनील थपलियाल, वीएस पंवार, संतोश दीक्षित, आचार्यकांत कपरवाण, धनवीर सिंह, अमित गुप्ता, विजय गुप्ता, अजय थापा, प्रदीप सिंह,रावत बालकृष्ण सेमवाल मनजीत सिंह, यशवंत सिंह नेगी नेे  कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक पार्टी है जो सभी धर्मों, वर्गों, सम्प्रदायों एवं जातियों का सम्मान करती है। कांग्रेस पार्टी ने आजादी से लेकर आज तक राजनीति के साथ-साथ समाज सुधारक के रूप में भी काम किया है। समाज को एक नई दिशा दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने लोकसभा चुनाव, विधानसभा चुनाव से लेकर आज तक झूठ बोलने के सिवा कुछ नहीं किया। केन्द्र व राज्य सरकारों ने अपने अभी तक के कार्यकाल में मंहगाई, भ्रष्टाचार किया है।  उन्होंने कहा कि कांग्रेस परिवार को जोड़ने के साथ ही जो कठिन समय में पार्टी के साथ रहें हैं। उन कांग्रेसजनों के हितों की भी रक्षा की जाएगी। 

यह भी पढ़ें- विधायक मुन्ना सिंह चौहान बोले, किसानों की आर्थिक स्थिति सुधार रही सरकार

प्रदेश संगठन महामत्री विजय सारस्वत नें कांग्रेस पार्टी में सदस्यता दिलवानें के लिए विशेष प्रयास के लिए मोहित उनियाल का आभार जताया। इस मौके पर कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, संजय पालीवाल, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, गरिमा दसौनी रिता पुष्पवाण, मनीष यादव, राहुल सैनी उम्मेद बोरा आरिफ अली आशिक अली शुभम कांबोज आदि मौजूद रहे। 

यह भी पढ़ें- उत्‍तराखंड: भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष बोले, किसानों के हित में केंद्र के फैसले एतिहासिक


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.