Move to Jagran APP

कांग्रेस प्रत्‍याशी दिनेश अग्रवाल सहित कई ने शक्ति प्रदर्शन कर भरा नामांकन पत्र

निकाय चुनाव में नामांकन के अंतिम दिन विभिन्‍न दलों के प्रत्‍याशियों ने शक्ति प्रदर्शन कर अपने नामांकन पत्र भरे।

By Sunil NegiEdited By: Published: Tue, 23 Oct 2018 01:29 PM (IST)Updated: Tue, 23 Oct 2018 09:23 PM (IST)
कांग्रेस प्रत्‍याशी दिनेश अग्रवाल सहित कई ने शक्ति प्रदर्शन कर भरा नामांकन पत्र
कांग्रेस प्रत्‍याशी दिनेश अग्रवाल सहित कई ने शक्ति प्रदर्शन कर भरा नामांकन पत्र

देहरादून, [जेएनएन]: कांग्रेस के महापौर पद के प्रत्याशी दिनेश अग्रवाल के नामांकन जुलूस में भारी भीड़ जुटाकर कांग्रेस ने विरोधी दलों को दमखम दिखाया। कांग्रेस ने शक्ति प्रदर्शन के जरिये यह भी जता दिया कि पार्षद पद के टिकट बंटवारे में कुछ जगहों पर विवाद भी हुआ, लेकिन चुनाव को लेकर कांग्रेसी दिनेश अग्रवाल के साथ खड़े हैं।

loksabha election banner

राजपुर रोड स्थित राजीव गांधी भवन में सुबह साढ़े नौ बजे से ही पार्टी कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। सबसे पहले महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा एवं प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना पहुंचे। दोनों नेताओं ने कार्यकर्ताओं के साथ उनके क्षेत्र में पार्टी के प्रति आमजन की राय का फीडबैक लिया। 10:30 बजे तक कांग्रेस भवन पदाधिकारी एवं कार्यकताओं से भर गया।

11 बजे जैसे ही महापौर पद के प्रत्याशी दिनेश अग्रवाल कांग्रेस भवन पहुंचे, कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से उनका स्वागत किया। युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआइ ने कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाए। इस दौरान दर्जनों युवा ढोल-नगाड़े पर खूब थिरके। कई महिलाओं ने कांग्रेस पार्टी का झंडा एवं बैनर हाथ में लेकर दिनेश अग्रवाल के समर्थन में नारेबाजी की। ठीक साढ़े 11 बजे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के कांग्रेस कार्यालय पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका भी जोरदार स्वागत किया।

करीब 45 मिनट पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने आपस में मंत्रणा की और कार्यकर्ताओं को शक्ति प्रदर्शन का यात्रा रूट प्लान समझाया। 12.15 बजे दिनेश अग्रवाल, प्रीतम सिंह व पूर्व विधायक राजकुमार ने मुख्यालय में स्थित राजीव गांधी मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इसके बाद साढ़े बारह बजे कांग्रेसियों का हुजूम नामांकन के लिए कांग्रेस भवन से निकाला। महापौर पद के प्रत्याशी दिनेश अग्रवाल के साथ करीब दो दर्जन पार्षद पद के उम्मीदवार भी शक्ति प्रदर्शन में साथ चले। 

कांग्रेस का काफिला घंटाघर से होते हुए दर्शनलाल चौक पहुंचा। चौक पर पहले से ही तैनात पुलिस ने तहसील चौक की ओर जाने वाले वाहनों को रोक दिया। इसके बाद कांग्रेसियों का काफिला आगे बढ़ा और डेढ़ बजे नगर निगम के सामने पहुंचा। यहां सैकड़ों कांग्रेसी पहले से ही मौजूद थे। जिससे नगर निगम के मुख्य गेट पर भारी भीड़ जमा हो गई। इस अवसर पर कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, पूर्व विधायक राजकुमार, पूर्व प्रत्याशी प्रभुलाल बहुगुणा, महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता गरिमा दसोनी, आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा, महेश जोशी, संग्राम सिंह पुंडीर, श्याम सिंह चौहान, विकास नेगी, सौरभ ममगाईं आदि मौजूद रहे।

ऋषिकेश में कांग्रेसी प्रत्‍याशी ने किया प्रदर्शन

नगर निगम ऋषिकेश में महापौर पद के लिए कांग्रेस प्रत्याशी लक्ष्मी सजवान के समर्थकों ने रोड शो करके शक्ति प्रदर्शन किया। रेलवे रोड स्थित कांग्रेस भवन में एकत्र कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली। यह रैली तहसील में जाकर समाप्त हुई। कांग्रेस प्रत्याशी द्वारा आज भी एक सेट नामांकन पत्र दाखिल किया जाएगा। कांग्रेस संगठन द्वारा 40 वार्डों में पार्षद प्रत्याशियों की घोषणा के बाद यह सभी प्रत्याशी भी आज ही नामांकन दाखिल कराएंगे। रैली में कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राज्यपाल का खरोला, नगर अध्यक्ष विनय सारस्वत, कार्यकारी अध्यक्ष शिव मोहन मिश्र, ज्योति सजवान, पूर्व ब्लाक प्रमुख मोहन सिंह रावत आदि शामिल हुए।

यह भी पढ़ें: स्थानीय निकाय चुनावः कांग्रेस ने 87 सीटों पर नए चेहरों पर खेला दांव

यह भी पढ़ें: भाजपा की दूसरी सूची पर पूर्व पार्षद समेत कईयों ने दिया इस्तीफा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.