विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rishikesh: दोस्त के साथ ऋषिकेश घूमने आया युवक गंगा में डूबा, तलाश में जुटी एसडीआरएफ की टीम

Published: Tue, 09 Apr 2024 09:26 PM (IST)

Rishikesh ऋषिकेश में एक बार फिर से घूमने आए पर्यटक दुर्घटना का शिकार हो गए। दोस्त के साथ ऋषिकेश घूमने ...और पढ़ें

सच्चा धाम के निकट ध्रुव घाट पर गंगा में डूबे युवक की तलाश में सर्चिंग अभियान चलाती पुलिस। जागरण
सच्चा धाम के निकट ध्रुव घाट पर गंगा में डूबे युवक की तलाश में सर्चिंग अभियान चलाती पुलिस। जागरण

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश। दोस्त के साथ ऋषिकेश घूमने आया लखनऊ निवासी एक युवक गंगा में नहाते वक्त डूब गया। युवक हैदराबाद में एक आईटी कंपनी में इंजीनियर है। एसडीआरएफ की टीम युवक की तलाश में जुटी हुई है। फिलहाल युवक का कुछ पता नहीं चल पाया है।

एसडीआरएफ के निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि रोहन जोशी (26 वर्ष) पुत्र चंद्रकांत जोशी निवासी आशुतोष नगर, कृष्णा नगर, आलमबाग लखनऊ, उत्तर प्रदेश अपने दोस्त दीपक निगम निवासी पराग रोड एलडीए कालोनी लखनऊ के साथ यहां घूमने आया था।

घाट पर नहाने के पहुंचे थे दो दोस्त

मंगलवार की सुबह दोनों दोस्त मुनिकीरेती थाना क्षेत्र के सच्चा धाम के निकट ध्रुव घाट पर नहाने के लिए पहुंचे। नहाते समय अचानक रोहन जोशी गंगा के तेज बहाव में डूब गया। पुलिस की ओर से जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया गया। गंगा में युवक की तलाश की गई मगर उसका पता नहीं चल पाया। युवक की तलाश के लिए डीप डायवर्स की भी मदद ली जा रही है।

डूबने की लगातार दूसरी घटना

गंगा में डूबने की लगातार यह दूसरी घटना है। बीते सोमवार को भी लक्ष्मण झूला के नाव घाट पर दिल्ली निवासी एक युवक की गंगा में डूबने से मौत हो गई थी। अब एक बार फिर से पर्यटक के डूबने की घटना हुई है।

हैदराबाद के आईटी कंपनी में इंजीनियर युवक

वरिष्ठ उप निरीक्षक मुनिकीरेती योगेश पांडेय ने बताया कि युवक हैदराबाद में एक आईटी कंपनी में इंजीनियर है। उसकी बड़ी बहन उत्तर प्रदेश पुलिस में उप निरीक्षक के पद पर बरेली में तैनात है। - दुर्गा नौटियाल

यह भी पढ़ें: Uttarakhand: स्‍कूल में बच्‍ची संग गंदी हरकत करता था टीचर, धार्मिक रूप से भी प्रभावित करने का आरोप