विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand: स्‍कूल में बच्‍ची संग गंदी हरकत करता था टीचर, धार्मिक रूप से भी प्रभावित करने का आरोप

Published: Sun, 31 Mar 2024 08:59 AM (IST)

Uttarakhand News छात्रा के स्वजन की शिकायत के बाद मामले में आरोपित शिक्षक को विद्यालय से हटाकर खंड शिक्षा अधिकारी ...और पढ़ें

Uttarakhand News: बालिका के साथ अश्लील हरकत करने पर शिक्षक को हटाया
Uttarakhand News: बालिका के साथ अश्लील हरकत करने पर शिक्षक को हटाया

HighLights

  1. बालिका के साथ अश्लील हरकत करने पर शिक्षक को हटाया
  2. जिला शिक्षा अधिकारी ने खंड शिक्षा अधिकारी से मांगी रिपोर्ट
  3. पुलिस जांच में जुटी

संवाद सहयोगी, गोपेश्वर: Uttarakhand News : चमोली जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापक निशार अहमद सिद्दकी पर कक्षा तीन में पढ़ने वाली बालिका से अश्लील हरकत करने के साथ ही धार्मिक रूप से प्रभावित करने का मामला प्रकाश में आया है। छात्रा के स्वजन की शिकायत के बाद मामले में आरोपित शिक्षक को विद्यालय से हटाकर खंड शिक्षा अधिकारी को जांच सौंपी है।

खंड शिक्षा अधिकारी जोशीमठ को शिकायती पत्र सौंप कर बालिका के स्वजन ने आरोप लगाया कि आरोपित शिक्षक कई बार बालिका के साथ अश्लील व आपत्तिजनक व्यवहार करने के साथ धार्मिक रूप से भी प्रभावित करने का प्रयास करता है। इस विद्यालय में यह एक मात्र शिक्षक ही तैनात है।

शिक्षक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के निर्देश

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक धर्म सिंह रावत ने खंड शिक्षा अधिकारी को तत्काल शिक्षक को संबंधित विद्यालय से हटाकर प्राथमिक विद्यालय मोर्टा में अटैच किया है। जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक ने खंड शिक्षा अधिकारी को जांच के साथ ही शिक्षक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

खंड शिक्षा अधिकारी पंकज कुमार उप्रेती ने बताया कि मामले जोशीमठ पुलिस को लिखित रूप से घटना की सूचना दी गई है। पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने कहा कि मामले में स्वजन से बात कर आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।