विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 01, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रसोई गैस की कीमतों में हुआ इजाफा, अब देने होंगे इतने रुपये

By Sunil NegiEdited By:
Published: Fri, 01 Jun 2018 07:10 PM (IST)Updated: Sat, 02 Jun 2018 05:01 PM (IST)

पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी के बाद अब रसोई गैस की कीमत में 48 रुपये बढ़ाए गए हैं। ...और पढ़ें

रसोई गैस की कीमतों में हुआ इजाफा, अब देने होंगे इतने रुपये
रसोई गैस की कीमतों में हुआ इजाफा, अब देने होंगे इतने रुपये

देहरादून, [जेएनएन]: पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी के बाद अब रसोई गैस की कीमतों में भी बड़ा इजाफा हो गया है। तेल कंपनियों ने घरेलू रसोई गैस के दाम 48 रुपये बढ़ाए हैं। आइओसी की ओर से आज निश्चित बढ़ोत्तरी की घोषणा की जाएगी। 

हाल में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा होने के बाद से ही रसोई गैस के दाम बढ़ाए गए हैं। हर माह की अंतिम तारीख को होने वाले मूल्य निर्धारण की तरह तेल कंपनियों ने गुरुवार रात 12 बजे एलपीजी गैस के नए दाम तय किए। इसमें घरेलू रसोई गैस के दाम 48 रुपये बढ़ा दिए हैं।

उत्तरांचल एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष चमन लाल ने बताया कि पहले 665 रुपये में मिलने वाला घरेलू रसोई गैस सिलेंडर 713 की कीमत में मिलेगा। वहीं, कामर्शियल सिलेंडर (19 किग्रा) के दाम में 76.05 रूपये की बढ़ोतरी हुई है। कामर्शियल सिलेंडर अब 1270 रुपये में मिलेगा। आइओसी के एरिया सेल्स मैनेजर ने बताया कि ये संशोधित मूल्य आज से लागू हो गए हैं।

यह भी पढ़ें: बिजली देगी फिर झटका, बढ़ सकती है इतनी फीसद कीमत

यह भी पढ़ें: शहर में फिर गहराया रसोई गैस संकट, उपभोक्ता खासे ...

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।