Move to Jagran APP

Uttarakhand Coronavirus Update: उत्‍तराखंड में शनिवार को 79 लोगों ने कोरोना से जीती जंग, आए 89 नए मामले

Uttarakhand Coronavirus Update प्रदेश में शनिवार को कोरोना से 79 लोग ठीक होकर अस्‍पताल से डिस्‍चार्ज किए गए जबकि कोरोना के 89 नए मामले सामने आए हैं।

By Sunil NegiEdited By: Published: Sat, 06 Jun 2020 07:56 AM (IST)Updated: Sat, 06 Jun 2020 10:13 PM (IST)
Uttarakhand Coronavirus Update: उत्‍तराखंड में शनिवार को 79 लोगों ने कोरोना से जीती जंग, आए 89 नए मामले

देहरादून, जेएनएन। LIVE Uttarakhand Coronavirus Update उत्तराखंड में शनिवार को कोरोना से 79 लोग ठीक होकर अस्‍पताल से डिस्‍चार्ज किए गए, जबकि 89 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद प्रदेशभर में अब तक कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 1305 तक पहुंच गया है। हालांकि इनमें से 425 लोग स्वस्थ होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं। 

loksabha election banner

अमन ने जीती कोरोना से जंग, कहा- जागरूकता से लड़ें   

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान(एम्स) ऋषिकेश में एक और शख्स ने कोरोना वायरस के खिलाफ जंग जीत ली है। 19 दिन तक कोरोना वायरस संक्रमण से लड़कर आशुतोष नगर नेहरू मार्ग निवासी अमन तिवारी स्वस्थ होकर अब अस्पताल से अपने घर लौट गए हैं। उनके घर पहुंचते ही कोतवाली पुलिस के साथ ही स्थानीय नागरिकों ने भी पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। वहीं, अमन का कहना है कि इस बीमारी से डरने की नहीं, बल्कि जागरूकता के साथ लड़ने की जरूरत है।  

अल्मोड़ा जिले में एक और कोरोना पॉजिटिव 

अल्‍मोड़ा के ऐना गांव में एक और प्रवासी कोरोना संक्रमित पाया गया है। हरकत में आए स्वास्थ्य व प्रशासन की टीम ने निगरानी बढ़ा दी है। युवक की पत्नी, मां समेत चार लोगों को क्वारंटाइन कर लिया गया है। अब सभी के नमूने जांच को भेजे जाएंगे। ऐना गांव में 26 वर्षीय युवक गुरुग्राम से बीती 26 मई को अल्मोड़ा पहुंचा। थर्मल स्क्रीनिंग के बाद उसे होम क्वारंटाइन पर गांव भेज दिया था। बीती 31 मई को युवक को सीने में दर्द व उल्टी की शिकायत हुई। पंचायत प्रतिनिधियों व स्थानीय लोगों ने प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी। युवक को 31 मई को ही अल्मोड़ा आइसोलेट कर दिया गया। अब युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

पिथौरागढ़ जिले में सात पॉजिटिव मिले

शनिवार को पिथौरागढ़ जिले में सात पॉजिटिव लोग मिले। जिले में पॉजिटिव केसों की संख्या 35 ही चुकी है। दस दिन पूर्व दिल्ली, अलवर, मुंबई, आगरा, नोएडा, गुजरात से पहुंचे सात कोरोना पॉजिटिव मिले है। ये लोग लालकुआ तक रेल से फिर बस से आए थे। सभी संस्थागत क्‍वारंटाइन में थे। स्वास्थ्य विभाग इनके संपर्क में आए लोगो का पता लगा रहा है। जिले में अब कुल केस 35 हो गए है। 13 स्वस्थ होकर घर लौट गए है, जबकि 22 सक्रिय केस है।

उत्‍तरकाशी में एक और युवक की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव

वाररूम से प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तरकाशी जनपद में आज विकास खंड भटवाड़ी का 21 वर्षीय युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। युवक 17 मई को मुंबई से उत्तरकाशी आया था। जनपद उत्तरकाशी में 23 कोरोना पॉजिटिव केस हैं। वर्तमान में 10 कोरोना पॉजिटीव केस एक्टिव है। 13 कोरोना पॉजिटीव व्यक्ति ठीक हो गए है। उन्हें आइसोलेशन से डिस्चार्ज किया गया है एहतियात के तौर पर अगले सात दिनों तक क्वारन्टीन में रखा गया है। इसके अतिरिक्त दो केस ऐसे है जिनके सैंपल एम्स ऋषिकेश में लिए गए थे, उनमें से एक व्यक्ति को वहीं रेफर किया गया, जबकि एक रिकवर्ड हो गया है।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को 938 मामलों की रिपोर्ट मिली है। जिनमें 888 की रिपोर्ट निगेटिव व 50 केस पॉजिटिव हैं। सर्वाधिक 23 मामले जनपद देहरादून से हैं। यहां दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल की दो नर्स एवं एक इलेक्ट्रीशियन में कोरोना की पुष्टि हुई हैं। इसके अलावा फ्लाइट से दून लौटे चार लोगों एवं महिला अस्पताल में भर्ती एक गर्भवती की भी रिपोर्ट पॉजिटिव है। दून अस्पताल में पहले से भर्ती निरंजनपुर मंडी से जुड़े लोगों और त्यागी रोड के एक होटल स्वामी में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके अलावा निजी लैब से टेस्ट कराने वाले एक व्यक्ति की कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। उसकी पड़ताल की जा रही है।

ऋषिकेश एम्स की ओपीडी में आए तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव है। जिनमें एक व्यक्ति श्यामपुर, तपोवन निवासी युवती और एक शख्स बिजनौर का रहने वाला है। टिहरी में कोरोना संक्रमित सभी आठ लोग महाराष्ट्र से लौटे हैं। अल्मोड़ा में जिन पांच लोगों में कोरोना संक्रमण पाया गया, उनमें दो गुरुग्राम, दो दिल्ली व एक व्यक्ति मुंबई से लौटा है। इनमें तीन सल्ट में संस्थागत क्वारंटाइन व दो बेस अस्पताल में आइसोलेट थे। नैनीताल में दिल्ली से आए चार लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव है। रुद्रप्रयाग व चमोली में भी दो-दो नए मामले हैं। यह सभी दिल्ली से लौटे हैं।

यह भी पढ़ें: Coronavirus: दून अस्पताल में संक्रमण बना चुनौती, दो डाक्टरों समेत आठ कर्मी अब तक हुए संक्रमित

ऊधमसिंहनगर में ग्राम घोसीकुआं, खटीमा का एक परिवार महाराष्ट्र में व्यवसाय करता है। यह लोग 31 मई को खटीमा पहुंचे थे। इन्हें क्वारंटाइन करने के साथ ही सभी के नमूने जांच के लिए भेजे गए थे। जिनमें 12 वर्षीय एक बच्चे की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। चंपावत में जिन तीन लोगों में कोराना संक्रमण पाया गया। इनमें दो मुंबई व एक दिल्ली से लौटा है। हरिद्वार में मुंबई व पौड़ी में बेस अस्पताल श्रीनगर में भर्ती कीर्तिनगर निवासी एक व्यक्ति में कोरोना की पुष्टि हुई है।

यह भी पढ़ें: Coronavirus: एम्स ऋषिकेश की इंटर्न महिला चिकित्सक ने दी कोरोना को मात, हुईं डिस्चार्ज


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.