विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 15, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राजाजी पार्क में टाइगर से संघर्ष में नर तेंदुए की मौत

By BhanuEdited By:
Published: Wed, 15 Mar 2017 02:39 PM (IST)Updated: Thu, 16 Mar 2017 02:30 AM (IST)

राजाजी टाइगर रिजर्व की चीला रेंज में बाघ व तेंदुए के संघर्ष में एक नर तेंदुए की मौत हो गई। ...और पढ़ें

राजाजी पार्क में टाइगर से संघर्ष में नर तेंदुए की मौत
राजाजी पार्क में टाइगर से संघर्ष में नर तेंदुए की मौत

रायवाला, देहरादून [जेएनएन]: राजाजी टाइगर रिजर्व की चीला रेंज में बाघ व तेंदुए के संघर्ष में एक नर तेंदुए की मौत हो गई। वन विभाग ने गुलदार के शव का पोस्टमार्टम कर उसे दफना दिया है। 

चीला रेंज में नियमित गश्त पर गयी टीम को जोगीचौड़ के नजदीक एक तेंदुए का शव बरामद हुआ। सूचना पाकर पार्क के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। जांच के बाद मौके पर तेंदुए व बाघ के संघर्ष के निशान मिले हैं। 

यह भी पढ़ें: टनकपुर में बाघिन ने तीन घोड़ों का किया शिकार

पार्क अधिकारियों के मुताबिक यह मामला करीब दो दिन पूर्व का है। संभवतया टाइगर और तेंदुए के बीच संघर्ष हुआ, जिसमे तेंदुए को जान गंवानी पड़ी। रेंज अधिकारी सुभाष घिल्डियाल ने बताया कि मृत तेंदुए  की उम्र करीब पांच वर्ष है। शव का पोस्टमार्टम कर उसे जंगल में दफना दिया गया है। 

यह भी पढ़ें: बाघ संरक्षण के लिए उत्तराखंड में बनेंगे दो और टाइगर रिजर्व

जंगल में टाइगर और तेंदुए के बीच अक्सर संघर्ष की घटनाएं हो जाती हैं। राजाजी टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या में खासा इजाफा हुआ है और अब बाघ यहां अपना दबदबा कायम करने में जुटे हैं।

यह भी पढ़ें: शिकारियों की करतूत: भारत में हर साल 46 बाघों का शिकार

यह भी पढ़ें: उत्‍तराखंड में बाघ और हिरन खा रहे हैं पॉलीथिन की थैलियां