विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कंचन जदली की लाटि आर्ट से समुद्र मंथन की झलक, अमित शाह को भेंट प्रतीक चिह्न से उत्तराखंड की लोक कला को मिली खास पहचान

Published: Sat, 07 Nov 2026 09:24 AM (IST)

कंचन जदली की लाटि आर्ट द्वारा निर्मित 'समुद्र मंथन' कलाकृति केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को भेंट की गई। यह ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून। उत्तराखंड की लोककला अब राष्ट्रीय मंच पर अपनी पहचान बना रही है। परेड ग्राउंड में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगमन पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें समुद्र मंथन का प्रतीक चिह्न भेंट किया।

इसे देहरादून की कंचन जदली ने अपनी लाटि आर्ट के माध्यम से तैयार किया है। 10 बाय 16 आकार की इस कलाकृति को आकर्षक गोल्डन रंग दिया गया है।

कंचन की मां शशि जदली ने बताया कि गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास से प्रतीक चिह्न बनाने का आर्डर मिला था। कंचन इससे पहले भी अपनी कला के जरिये विशिष्ट पहचान बना चुकी हैं। वर्ष 2023 में देहरादून में आयोजित वैश्विक निवेशक सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जिस पहाड़ी टोपी को पहना था, उस पर ब्रह्मकमल का प्रतीक चिह्न कंचन ने ही डिजाइन किया था।

वहीं, नवंबर 2023 में उत्तराखंड आए भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने वीडियो काल कर उनसे लाटि की कलाकृति भेजने का आग्रह किया था। इसके बाद कंचन ने ब्रह्मकमल और मोनाल के प्रतीक चिह्न धौनी के दिल्ली स्थित आवास पर भेजे।

लाटि के जरिये पहाड़ से जोड़ रहीं

मूल रूप से पौड़ी जिले के जयहरीखाल विकासखंड स्थित बिल्टिया गांव निवासी कंचन ने नवंबर 2020 में लाटि आर्ट की शुरुआत की थी। उनका मकसद प्रवासी उत्तराखंडियों को अपनी बोली-भाषा और सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ना है। इसके लिए उन्होंने ''''लाटि'''' नाम का कार्टून चरित्र गढ़ा।

पहाड़ी बोली में लाटि का अर्थ प्यारी, सीधी और नादान लड़की होता है। इसी किरदार के जरिये वह पहाड़ की संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचा रही हैं। अब लाटि के पोस्टर, कैलेंडर, कप, की-चेन और फ्रेम भी तैयार किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- अमित शाह ने बढ़ाया सीएम धामी का कद, देहरादून में भाजपा की उपलब्धियों पर लगी मुहर

यह भी पढ़ें- सीएम धामी ने अमित शाह को दिया खास तोहफा, भेंट की गंगाजली में आस्था... समुद्र मंथन में कुंभ की कथा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।