विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बेरोजगारी के खिलाफ जारी रहेगा कांग्रेस का आंदोलन : लालचंद शर्मा

By Sunil NegiEdited By:
Published: Mon, 14 Sep 2020 01:36 PM (IST)

कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने जारी किए गए बयान में कहा कि उत्तराखंड में बेरोजगारी के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस का अभियान जारी रहेगा।

बेरोजगारी के खिलाफ जारी रहेगा कांग्रेस का आंदोलन : लालचंद शर्मा
बेरोजगारी के खिलाफ जारी रहेगा कांग्रेस का आंदोलन : लालचंद शर्मा

देहरादून, जेएनएन। उत्तराखंड में बेरोजगारी के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस का अभियान जारी रहेगा। इसको और अधिक धारदार बनाने के लिए प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में 23 सितंबर को विधानसभा का घेराव किया जाएगा। कांग्रेस का यह आंदोलन राज्य से भाजपा की सरकार को उखाड़ फेंकने तक जारी रहेगा। यह बात रविवार को कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने जारी किए गए बयान में कही। उन्होंने कहा कि सरकार के खिलाफ विरोध राज्य मुख्यालय में ही नहीं होगा बल्कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह पूरे गढ़वाल मंडल का दौरा कर युवाओं व बेरोजगारों को भाजपा के खिलाफ लामबंद करेंगे। 

महानगर अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में पुलिस, शिक्षा, आबकारी, स्वास्थ्य, परिवहन, लोक निर्माण, विद्युत निगम, पेयजल निगम आदि विभागों में 40 हजार से अधिक पद रिक्त हैं। सरकार ने इन रिक्त पदों को भरने के लिए आज तक प्रक्रिया शुरू नहीं की है। इससे प्रदेश के युवा हताश हैं। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने युवाओं से रोजगार देने का वादा किया था, लेकिन सत्ता में आने के बाद सरकार अपना वादा भूल गई।

उन्होंने कहा कि बीती 12 सितंबर को प्रदेशभर में जिला मुख्यालयों और ब्लॉक मुख्यालयों पर जिस प्रकार कांग्रेस कार्यकत्‍ताओं ने बेरोजगारी के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया, उससे युवाओं में उम्मीद जगी है कि कांग्रेस ही राज्य में बेरोजगारों की लड़ाई लड़ सकती है। उत्तराखंड में जब-जब कांग्रेस की सरकार रही है, युवाओं को रोजगार मिला है। वन आरक्षी भर्ती परीक्षा में हुई धांधली के खिलाफ युवाओं का विरोध इस बात का प्रमाण है कि वह भाजपा सरकार से खफा हैं। 

यह भी पढ़ें: टीम जूझने को तैयार, लेकिन कप्तान मैदान से बाहर

युवा आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को सबक सिखाने का मन बना चुके हैं। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा सत्र में भी कांग्रेस सदन में पूरी ताकत के साथ राज्य में व्याप्त बेरोजगारी के मुद्दे को शिद्दत के साथ उठाएगी। विधानसभा के बाहर हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकत्‍ता बेरोजगारी के मुद्दे पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।

यह भी पढ़ें:  आम आदमी पार्टी का आरोप, कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए राज्‍य सरकार फेल