विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देहरादून के लच्छीवाला नेचर पार्क में शुरू हुआ समर कार्निवल, रोमांच और प्रकृति का अनूठा संगम

Published: Thu, 02 Apr 2026 03:52 PM (IST)

लच्छीवाला नेचर पार्क में एक अप्रैल से 15 जून तक 'वाइल्ड समर फर्स्ट' कार्निवल आयोजित होगा। वन विभाग पर्यटकों को ...और पढ़ें

लच्छीवाला नेचर पार्क। जागरण

लच्छीवाला नेचर पार्क। जागरण 

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सहयोगी, डोईवाला (देहरादून)। लच्छीवाला नेचर पार्क में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए वन विभाग एक अप्रैल से 15 जून तक वाइल्ड समर फर्स्ट यानी समर कार्निवल मनाएगा।

जिसके तहत पर्यटकों को अधिक से अधिक लच्छीवाला नेचर पार्क की ओर आकर्षित किया जा सके। हालांकि सीजन में बड़ी संख्या में पर्यटक लच्छीवाला नेचर पार्क पहुंचते हैं। परंतु अब वन विभाग उनकी मेजबानी करने की तैयारी कर रहा है।

लच्छीवाला वन क्षेत्राधिकारी मेधावी कीर्ति ने बताया कि प्रकृति के साथ जिए के संदेश के साथ आयोजित होने वाले इस समर कार्निवल का उद्देश्य स्थानीय निवासियों विशेष कर बच्चों को कुदरत के करीब लाना है।

कार्निवल को बेहद अभिनव तरीके से डिजाइन किया जा रहा है। जिसमें हर आयु वर्ग के लिए कुछ ना कुछ विशेष है। रोमांच पसंद करने वालों के लिए राक क्लाइंबिंग और अन्य साहसिक खेल होंगे।

वहीं जंगल की शांति के बीच पैदल भ्रमण का अनोखा अनुभव भी पर्यटकों को मिलेगा। सौंग नदी के पानी में पर्यटक नदी किनारे सुकून के पल बिता पाएंगे और जल क्रीड़ा का आनंद लेंगे।

वहीं पर्यावरण के अनुकूल शिल्प बनाने की कला सीखने का अवसर मिलने के अलावा नौकायन का लुत्फ भी पर्यटक यहां उठाते हैं। उन्होंने बताया कि सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक नेचर पार्क पर्यटकों के लिए खुला रहेगा।

यह भी पढ़ें- आइए! गंगोत्री नेशनल पार्क की सैर कीजिए, ग्रीष्‍मकाल के लिए खुले गेट

यह भी पढ़ें- Himachal News: हिमालयन नेचर पार्क कुफरी में नीली भेड़ का बढ़ा कुनबा, पर्यटकों के लिए विशेष आकर्षण

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।