विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देहरादून में पार्श्व गायक कुमार सानू को 'उत्तराखंड रत्न' सम्मान, उनके गीतों पर झूमे श्रोता

Published: Sun, 10 May 2026 11:28 PM (GMT+05:30)

देहरादून में शृंखला म्यूजिकल ग्रुप द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पद्मश्री कुमार सानू को 'शृंखला श्री उत्तराखंड रत्न' से सम्मानित किया गया।

ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी के सिल्वर जुबली हाल में आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देते पार्श्व गायक पद्मश्री कुमार सानू।

ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी के सिल्वर जुबली हाल में आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देते पार्श्व गायक पद्मश्री कुमार सानू।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून। शृंखला म्यूजिकल ग्रुप की ओर से आयोजित एक भव्य म्यूजिकल कार्यक्रम में बालीवुड के दिग्गज पार्श्व गायक पद्मश्री कुमार सानू को 'शृंखला श्री उत्तराखंड रत्न' सम्मान से नवाजा गया।

रविवार को ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी के सिल्वर जुबली हाल में आयोजित इस ऐतिहासिक शाम में सानू दा के गीतों का ऐसा जादू चला कि पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।संगीत जगत में उनके अतुलनीय योगदान के लिए उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया गया।

मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री खजानदास और विशिष्ट अतिथि ग्राफिक एरा ग्रुप के अध्यक्ष डा. कमल घनशाला ने शिरकत की।

Kumar Sanu

कुमार सानू के अलावा वरिष्ठ पत्रकार रेखा खान और लेखक डा. इंद्रजीत सिंह को भी शिक्षा, साहित्य और सिनेमा के क्षेत्र में योगदान के लिए 'शृंखला श्री' से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत विदिशा अग्रवाल, संध्या जोशी और अन्य कलाकारों द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना और गणेश वंदना से हुई।

मंच पर जब कुमार सानू के लोकप्रिय गीतों जैसे 'सांसों की जरूरत है जैसे' और 'धीरे धीरे प्यार को बढ़ाना है' की धुनें गूंजीं, तो श्रोता झूमने पर मजबूर हो गए।

Kumar Sanu in doon

उत्तराखंड के उभरते कलाकारों और शृंखला म्यूजिकल ग्रुप के सदस्यों ने सानू दा के सदाबहार गीत 'चुरा के दिल मेरा', 'तुझे देखा तो ये जाना सनम' और 'मेरा दिल भी कितना पागल है' की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।

दिल्ली के प्रसिद्ध 'सरगम स्टार ग्रुप' बैंड ने अपनी मधुर धुनों से समां बांध दिया। इस संगीतमय संध्या के दौरान शृंखला म्यूजिकल ग्रुप ने स्वर कोकिला दिवंगत आशा भोंसले को भी उनके गीतों के माध्यम से भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम के आयोजन में संस्थापक अध्यक्ष पीयूष निगम और उनकी टीम का विशेष योगदान रहा।

इस मौके पर विधायक सविता कपूर, अपर सचिव बंशीधर तिवारी और डॉ. हरिओम चौधरी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। देहरादून के संगीत प्रेमियों के लिए यह शाम लंबे समय तक याद रखी जाएगी।

यह भी पढ़ें- देहरादून: ग्राफेस्ट-26 में तलविंदर सिंह सिद्धू का जलवा, ग्राफिक एरा के छात्र झूमे

यह भी पढ़ें- देहरादून: ग्राफेस्ट-26 में डीजे न्यूक्लिया का जलवा, ग्राफिक एरा के छात्र झूमे