विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देहरादून: ग्राफेस्ट-26 में डीजे न्यूक्लिया का जलवा, ग्राफिक एरा के छात्र झूमे

Published: Sat, 18 Apr 2026 11:06 PM (IST)

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय के वार्षिक समारोह ग्राफेस्ट-26 की चौथी शाम डीजे न्यूक्लिया ने धूम मचाई। उनकी धुनों पर छात्र देर रात तक थिरकते रहे, जिससे माहौल ऊर्जा से भर गया।

ग्राफिक एरा में आयोजित ग्राफेस्ट में प्रस्तुति देते डीजे न्यूक्लिया। वहीं, डीजे नाइट में झूमते छात्र-छात्राएं।

ग्राफिक एरा में आयोजित ग्राफेस्ट में प्रस्तुति देते डीजे न्यूक्लिया। वहीं, डीजे नाइट में झूमते छात्र-छात्राएं।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून। ग्राफिक एरा विश्विद्यालय के वार्षिक समारोह ग्राफेस्ट-26 की चौथी शाम उत्साह के शिखर पर पहुंच गई।

मशहूर डीजे न्यूक्लिया ने छात्रों को अपनी धुनों पर थिरकने पर मजबूर कर दिया। छात्र-छात्राएं देर रात तक गीतों पर झूमते रहे और माहौल पूरी तरह ऊर्जा से भर गया।

न्यूक्लिया ने लेट्स नाचो से शुरुआत की, तो मैदान ऊर्जा से भर गया। इसके बाद लौंग ग्वाचा, काहे हमसे नाराज़ रहना और कमली जैसे लोकप्रिय गीतों ने माहौल को और भी जोशीला बना दिया। छात्र-छात्राएं इन धुनों पर गुनगुनाते और थिरकते नजर आए।

dj nucleya

इससे पहले डीजे जेरी ने अपनी मिश्रित प्रस्तुतियों से माहौल बना दिया। उनकी धुनों ने युवाओं के उत्साह को बढ़ाया, जिसे न्यूक्लिया ने अपने अंदाज़ से चरम तक पहुंचा दिया।

यह डीजे नाइट ग्राफेस्ट-26 का अंतिम कार्यक्रम रहा।ग्राफेस्ट-26 में तकनीकी और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के तहत देश के 17 राज्यों के 50 से अधिक संस्थानों के करीब 8500 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। विजेताओं को कुल 40 लाख रुपये की नकद पुरस्कार राशि प्रदान की गई।

grafest 26

पुरस्कार प्राप्त करने वाले संस्थान

  • ग्राफिक एरा डीम्ड विश्वविद्यालय
  • ग्राफिक एरा हिल विश्वविद्यालय
  • दिल्ली विश्वविद्यालय
  • केंद्रीय विश्वविद्यालय राजस्थान
  • थापर अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान
  • राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय
  • छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय
  • एपीजे अब्दुल कलाम प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय
  • श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय
  • उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय
  • चितकारा विश्वविद्यालय
  • गुरु राम राय विश्वविद्यालय
  • डीआईटी विश्वविद्यालय
  • यूपीईएस
  • जेईसीआरसी विश्वविद्यालय
  • आईएसएबी विश्वविद्यालय
  • लवली प्रोफेशनल विश्वविद्यालय 

इसके अलावा शूलिनी विश्वविद्यालय के छात्र केतन शर्मा को हिमाचली लोकनृत्य के लिए विशेष पुरस्कार दिया गया।

ग्राफिक एरा समूह के अध्यक्ष डा कमल घनशाला ने कहा कि तकनीकी और सांस्कृतिक स्पर्धाएं युवाओं को नया सीखने, स्वयं का आकलन करने और आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं।

देशभर से आए हजारों विद्यार्थियों के लिए यह आयोजन सीखने के साथ-साथ स्वयं को तरोताजा करने का भी एक प्रभावी अवसर साबित हुआ। इस अवसर पर समूह की उपाध्यक्ष डा. राखी घनशाला सहित अन्य पदाधिकारी और शिक्षक भी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें- देहरादून: ग्राफेस्ट-26 में तलविंदर सिंह सिद्धू का जलवा, ग्राफिक एरा के छात्र झूमे

यह भी पढ़ें- देहरादून में ग्राफिक एरा में आयोजित हुआ फैशन शो, छात्राओं ने रैंप पर जीवंत कीं देशभर की जनजातीय परंपराएं

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।