IPS पासिंग आउट परेड में उत्तराखंड के पूर्व DGP की बेटी कुहू गर्ग का जलवा, मिला 'स्वॉर्ड ऑफ ऑनर'
उत्तराखंड के पूर्व डीजीपी अशोक कुमार की बेटी कुहू गर्ग ने सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में आयोजित आईपीएस ...और पढ़ें

उत्तराखंड के पूर्व डीजीपी अशोक कुमार की बेटी कुहू गर्ग को स्वार्ड ऑफ ऑनर प्राप्त करती हुई
HighLights
कुहू गर्ग को 'बेस्ट आउटडोर प्रोबेशनर' चुना गया।
उन्हें प्रतिष्ठित 'स्वॉर्ड ऑफ ऑनर' से सम्मानित किया गया।
कुहू ने 'बेस्ट ड्रिल' का पुरस्कार भी जीता।
जागरण संवाददाता, देहरादून। स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी ऑफ हरियाणा के कुलपति एवं उत्तराखंड के पूर्व पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार की बेटी और भारतीय पुलिस सेवा की 2024 बैच की अधिकारी कुहू गर्ग ने सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी, हैदराबाद में आयोजित पासिंग आउट परेड में शानदार उपलब्धि हासिल की है।
कुहू गर्ग को ‘बेस्ट आउटडोर प्रोबेशनर’ चुना गया और इसके लिए उन्हें प्रतिष्ठित ‘स्वॉर्ड ऑफ ऑनर’ से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही उन्होंने ‘बेस्ट ड्रिल’ का पुरस्कार भी हासिल किया।
कुहू गर्ग ने ‘बेस्ट ड्रिल’ का पुरस्कार भी हासिल किया। ड्रिल में सटीकता, अनुशासन, समन्वय और निरंतर अभ्यास का विशेष महत्व होता है। इस क्षेत्र में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कुहू ने प्रशिक्षण के दौरान अपनी दक्षता और अनुशासन का परिचय दिया।
राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में आईपीएस अधिकारियों को कठोर एवं व्यापक प्रशिक्षण दिया जाता है। कुहू गर्ग ने प्रशिक्षण के विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करते हुए अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। कुहू गर्ग गुजरात कैडर से हैं।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के नए राज्यपाल डा. ढाल सिंह बिसेन पहुंचे देहरादून, सोमवार को लेंगे शपथ
