विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 13, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में परखा गणित का ज्ञान, पढ़िए पूरी खबर

By Raksha PanthariEdited By:
Published: Mon, 13 Jan 2020 02:01 PM (IST)

यूसर्क की ओर से प्रदेश के विभिन्न महाविद्यालयों में रविवार को माधव मैथमेटिक्स परीक्षा आयोजित की गई।

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में परखा गणित का ज्ञान, पढ़िए पूरी खबर
राष्ट्रीय प्रतियोगिता में परखा गणित का ज्ञान, पढ़िए पूरी खबर

देहरादून, जेएनएन। उत्तराखंड विज्ञान शिक्षा और अनुसंधान केंद्र (यूसर्क) की ओर से प्रदेश के विभिन्न महाविद्यालयों में रविवार को माधव मैथमेटिक्स परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा में प्रदेश स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया जाएगा। यह परीक्षा राष्ट्रीय स्तर पर विद्यार्थियों में गणित के प्रति रुचि विकसित करने के लिए देशभर में एक ही दिन आयोजित की जाती है। 

प्रदेश में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय द्वाराहाट, उत्तरकाशी, एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी, इंदिरा प्रियदर्शनी महिला कॉलेज हल्द्वानी, देव संस्कृति विश्वविद्यालय हरिद्वार और राजकीय महाविद्यालय थलीसैंण में आयोजित की गई। यूसर्क के निदेशक प्रोफेसर दुर्गेश पंत ने बताया कि विगत तीन साल से यूसर्क प्रदेश में प्रतियोगिता आयोजित करा रहा है। राष्ट्रीय स्तर पर उच्च मेरिट जाने के कारण कई बार उत्तराखंड के विद्यार्थी सर्वोच्च स्थान प्राप्त नहीं कर पा रहे। ऐसे में गणित विषय के प्रति छात्र-छात्राओं को प्रेरित करने के लिए इस साल से परीक्षा में प्रदेश स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। 

यह भी पढ़ें: एचआरडी मंत्री निशंक बोले, देहरादून में बनेगी अटल इनोवेशन अकादमी

परीक्षा के राज्य समन्वयक और यूसर्क के वैज्ञानिक डॉ. राजेंद्र सिंह राणा ने बताया कि परीक्षा में उच्चतम स्थान प्राप्त करने वाले परीक्षार्थियों को नगद इनाम और मेडल प्रदान किए जाएंगे। इसके अलावा परीक्षा में हिस्सा लेने वाले सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट वितरित किए जाएंगे। वहीं, चयनित प्रतिभागियों को नर्चर कैंप के लिए निश्शुल्क भेजा जाएगा। परीक्षा में डॉ. नरेंद्र सिंह, डॉ. तिलक राम प्रजापति, डॉ. बिपेंद्र सिंह रावत, डॉ. सीएस पंत, डॉ. गोविंद पाठक और डॉ. आलोक कुमार समन्वयक की भूमिका में रहे। 

यह भी पढ़ें: पदोन्नति ठुकराना शिक्षकों को पड़ेगा महंगा, दोबारा नहीं बन पाएंगे प्राचार्य

बीएससी प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष के छात्र लेते हैं भाग 

यह परीक्षा एसपी कॉलेज पुणे के गणित विभाग और होमी भाभा सेंटर फॉर साइंस एजुकेशन, टीआइएफआर मुंबई की ओर से नेशनल बोर्ड फॉर हायर मैथमेटिक्स के वित्तीय सहयोग से कराई जाती है। प्रतियोगिता में गणित विषय के बीएससी प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राएं हिस्सा लेते हैं। 

यह भी पढ़ें: उच्च शिक्षा में भी मिलेगा भक्तदर्शन गौरव पुरस्कार, दी जाएगी 50 हजार की राशि

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।