विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 21, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lockdown में क्रिकेटर आर्यन जुयाल विराट, रोहित और सहवाग से सीख खेल में कर रहे हैं तकनीकी सुधार

By Raksha PanthariEdited By:
Published: Tue, 21 Apr 2020 04:50 PM (IST)

क्रिकेटरों को स्टेडियम और बड़े मैदानों पर ही शॉट्स लगाते हुए देखा जाता है। लेकिन इन दिनों कोरोना वायरस के ...और पढ़ें

Lockdown में क्रिकेटर आर्यन जुयाल विराट, रोहित और सहवाग से सीख खेल में कर रहे हैं तकनीकी सुधार
Lockdown में क्रिकेटर आर्यन जुयाल विराट, रोहित और सहवाग से सीख खेल में कर रहे हैं तकनीकी सुधार

देहरादून, जेएनएन। आमतौर पर क्रिकेटरों को स्टेडियम और बड़े मैदानों पर ही शॉट्स लगाते हुए देखा जाता है। लेकिन इन दिनों कोरोना वायरस के चलते क्रिकेटर घरों पर ही इसका अभ्यास करने को मजबूर हैं। यही नहीं, कोच भी फोन और वीडियो कॉल के माध्यम खिलाडिय़ों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। भारतीय अंडर 19 वर्ल्ड कप टीम के सदस्य रहे आर्यन जुयाल बताते हैं कि लॉकडाउन ने पूरा शेड्यूल बदलकर रख दिया है। पहले तो मैदान और जिम में घंटों तक वर्कआउट करते थे। लेकिन अब घर में ही एक्सरसाइज हो रही हैं। इसके अलावा योग और मेडिटेशन कर खुद को फिट रख रहे हैं। ऐसा करने से मन को भी शांति मिलती है।

सीनियर प्लेयर्स की वीडियो देखकर सीख रहे

आर्यन जुयाल ने बताया की लॉकडाउन की शुरुआत में समझ ही नहीं आया कि कैसे क्या करें। लेकिन कोच व परिवार वालों के सहयोग से अब रूटीन बन गया है। एक्सरसाइज के बाद खाली समय में माता-पिता के साथ बातचीत होती है। इसके अलावा सीनियर प्लेयर राहुल द्रविड़, वीरेंद्र सहवाग, रोहित शर्मा और विराट कोहली की वीडियो देख कर अपने खेल में तकनीकी सुधार कर रहे हैं।

वीडियो कॉल कर समझा रहे कोच

आर्यन जुयाल के कोच रवि नेगी आर्यन जुयाल को वीडियो कॉल के माध्यम से पूरी दिनचर्या समझा रहें हैं। आर्यन जुयाल ने बताया कि कोच रोज सुबह एक घंटा बात करते हैं। इसमें पूरे दिन क्या-क्या करना है, इसको समझाते हैं। फिर शाम को इसकी जानकारी भी लेते हैं। इसके अलावा विदेशी खिलाड़ियों की वीडियो भेज रहे हैं। जिन्हें देख सुधार करने में काफी मदद मिल रही है।

यह भी पढ़ें: यूथ ओलंपिक में देश का नाम चमकाने वाले सूरज लॉकडाउन में इस तरह रख रहे खुद को फिट, डाइट भी बदली 

खान-पान में हुआ बदलाव

आर्यन जुयाल ने बताया कि लॉकडाउन में पहले जैसा वर्कआउट नहीं हो पा रहा है। जिसके चलते खान-पान में भी बदलाव किया है। पहले सुबह नाश्ते में उबले अंडों के साथ फल व दूध लेते थे। दोपहर में चिकन के साथ लंच करते थे और रात को भी आमतौर पर नॉन वेज ही खाते थे। लेकिन लॉकडाउन में अब फल, दूध के साथ प्रोटीन ले रहे हैं। दोपहर में दाल चावल व रात को भी साधारण खाना खा रहे हैं। इसके अलावा सॉफ्ट ड्रिंक्स भी नहीं ले रहें हैं।

यह भी पढ़ें:  coronavirus: गर्भावस्था में इम्यून सिस्टम रखें मजबूत, डाइट में इन चीजों को करें शामिल