विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डेंगू पीड़ि‍त किशोर उपाध्याय ने लगाई रक्तदान की गुहार

By sunil negiEdited By:
Published: Sat, 22 Oct 2016 01:37 PM (GMT+05:30)Updated: Sun, 23 Oct 2016 05:50 AM (GMT+05:30)

किशोर उपाध्याय ने पार्टी की जिला, शहर इकाइयों के अध्यक्षों को पत्र लिखकर जिला मुख्यालयों में चिकित्सालयों के सहयोग से रक्तदान शिविर आयोजित करने का अनुरोध किया है।

News Article Hero Image

देहरादून, [राज्य ब्यूरो]: डेंगू से पीड़ित प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय प्रदेश में डेंगू और चिकनगुनिया की गंभीरता के कारण खून की बढ़ती जरूरत को देखकर संजीदा हुए हैं। उन्होंने पार्टी की जिला, शहर इकाइयों के साथ ही सभी आनुषंगिक संगठनों, विभागों एवं प्रकोष्ठों के अध्यक्षों को पत्र लिखकर जिला मुख्यालयों में स्थानीय चिकित्सालयों के सहयोग से रक्तदान शिविर आयोजित करने का अनुरोध किया है। 24 अक्टूबर को कोटद्वार के ध्रुवपुर में प्रदेश कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक के मौके पर भी रक्तदान शिविर आयोजित होगा।

डेंगू से पीड़ित किशोर उपाध्याय प्लेटलेट्स कम होने की परेशानी से भी जूझ रहे हैं। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट भी डेंगू से पीड़ित हैं, लेकिन उनकी हालत अब बेहतर बताई जा रही है। प्रदेशभर में डेंगू का प्रकोप सरकार के लिए भी चिंता का सबब बना हुआ है।

पढ़ें:-एक तरफ डेंगू का हाहाकार, दूसरी तरफ एलाइजा किट की खरीद में खेल

इससे प्रदेश के विभिन्न हिस्सों खासकर देहरादून में खून की अत्यधिक आवश्यकता पड़ रही है। ऐसे में प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी इकाइयों को पत्र लिखकर प्रदेश पदाधिकारियों व आनुषंगिक संगठनों के समन्वय से 22 से 27 अक्टूबर के बीच किसी एक दिन जिला मुख्यालय में रक्तदान शिविर आयोजित करने को कहा है।

पढ़ें-कांग्रेस सरकार के दो वरिष्ठ नेताओं पर भी डेंगू का हमला

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता मथुरादत्त जोशी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशों के मुताबिक 22 अक्टूबर को देहरादून महानगर कांग्रेस कमेटी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पंचायत विभाग, अल्पसंख्यक विभाग, आइटी विभाग एवं अनुसूचित जाति विभाग की ओर से रक्तदान शिविर शिविर आयोजित किया जाएगा।

पढ़ें:-डेंगू की आड़ में जनता को ठग रहे निजी अस्पताल

25 अक्टूबर को नगर निगम देहरादून के पार्षद, मंत्रिगण, विधायकगण एवं महिला कांग्रेस और 27 अक्टूबर को युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआइ के तत्वावधान में रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे। दून चिकित्सालय, महंत इंद्रेश अस्पताल और डॉ गीता खन्ना के सहयोग से रक्तदान शिविर लगेंगे।

पढ़ें:-हरिद्वार में नहीं थम रहा डेंगू, सामने आए 16 नए मरीज