Move to Jagran APP

राहुल के जन्मदिन के बहाने हरीश और किशोर की गुफ्तगू से चर्चाओं को मिली हवा

नई दिल्ली में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के बीच हुई मुलाकात ने एक बार फिर कांग्रेस के भीतर चल रही गुटबाजी की चर्चाओं को हवा दी है।

By Edited By: Published: Wed, 20 Jun 2018 03:00 AM (IST)Updated: Thu, 21 Jun 2018 05:36 PM (IST)
राहुल के जन्मदिन के बहाने हरीश और किशोर की गुफ्तगू से चर्चाओं को मिली हवा
राहुल के जन्मदिन के बहाने हरीश और किशोर की गुफ्तगू से चर्चाओं को मिली हवा

देहरादून, [राज्य ब्यूरो]: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन के मौके पर नई दिल्ली में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के बीच हुई मुलाकात ने एक बार फिर कांग्रेस के भीतर चल रही गुटबाजी की चर्चाओं को हवा दी है। दोनों नेताओं के बीच चली लंबी चर्चा को कांग्रेस में चल रही हालिया घटनाक्रम से जोड़ कर देखा जा रहा है। माना जा रहा कि हाल ही में पार्टी में बाहरी लोगों की ज्वाइनिंग और नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर इस बैठक में चर्चा हुई है। 

loksabha election banner

हालांकि, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने इस मुलाकात को संगठन की मजबूती के लिए की गई मुलाकात बताया। कांग्रेस में इन दिनों में प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह और नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश की ट्यूनिंग काफी अच्छी चल रही है। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद तकरीबन अलग पड़ चुके प्रीतम सिंह इससे काफी मजबूत भी हुए हैं। 

इन सबके बीच नई दिल्ली में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय की मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं। दरअसल, कांग्रेस में जल्द ही प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार होना है। इससे पहले कांग्रेस में टिहरी विधानसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले राजेश्वर पैन्यूली और नैनीताल में पूर्व भाजपा नेता हेमलाल आर्य को पार्टी में शामिल किया है। 

माना जा रहा है कि इसमें न तो किशोर उपाध्याय और न ही सरिता आर्य की सलाह ली गई। सरिता आर्य को पहले से ही हरीश का नजदीकी माना जाता है। किशोर उपाध्याय और हरीश रावत के बीच कुछ समय पहले से संबंध मधुर होने शुरू हुए हैं। इसकी शुरुआत हरीश रावत ने ही नई दिल्ली में किशोर उपाध्याय से मिलकर की। 

इस बार कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को दिल्ली में जन्मदिन पर बधाई देने पहुंचे किशोर उपाध्याय, विधायक काजी निजामुद्दीन, प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट और प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बिष्ट समेत अन्य नेता हरीश रावत के दिल्ली स्थित आवास पहुंचे। 

इस मुलाकात को अहम इसलिए भी माना जा रहा है क्योंकि अब प्रदेश कार्यकारिणी का गठन होना है। प्रीतम व इंदिरा इस समय लामबंद है। इसे देखते हुए यह माना जा रहा है कि इस बैठक में इस मसले पर भी मंथन किया गया। हालांकि, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय का कहना हे कि पार्टी की मजबूती के लिए दिल्ली आए थे इसलिए यह मुलाकात हो गई।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड सरकार के कामकाज की समीक्षा करेंगे अमित शाह

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड कांग्रेस की कलह सतह पर, सरिता आर्य ने दी पार्टी छोड़ने की धमकी

यह भी पढ़ें: जो अफसर आराम के लिए नैनीताल आएं हैं वे वापस जाएं: डॉ. इंदिरा हृदयेश


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.